Hindi News / Uttar Pradesh / Boat Capsize Accident

boat capsize accident : नाव हादसे में तीन महिलाओं की मौत

इंडिया न्यूज़, कुशीनगर। boat capsize accident नारायणी नदी (Narayani river) में नाव पलटने के चलते लापता तीनों महिलाओं की मौत हो गई है। गोताखोरों ने जाल डालकर तीनों के शव नदी से बाहर निकाले। इस हादसे में कुल 10 लोग नदी में डूबे थे जिनमें से सात ने तैरकर नदी पार कर ली और सुरक्षित […]

BY: Rahul Dev Sharma • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज़, कुशीनगर।

boat capsize accident नारायणी नदी (Narayani river) में नाव पलटने के चलते लापता तीनों महिलाओं की मौत हो गई है। गोताखोरों ने जाल डालकर तीनों के शव नदी से बाहर निकाले। इस हादसे में कुल 10 लोग नदी में डूबे थे जिनमें से सात ने तैरकर नदी पार कर ली और सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए। सीएम योगी (CM Yogi) ने घटना पर दु:ख जताते हुए अधिकारियों से दुर्घटना के पीड़ितों की पूरी मदद करने को कहा है। उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने और घायलों का उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।

‘अगर किसी बेटी और व्यापारी को छेड़ा तो…’, CM योगी ने दी सख्त चेतावनी, अपराधियों में मची भगदड़

(boat capsize accident: three women killed in boat accident)

Also Read : Women Hockey World Cup : इंग्लैंड ने भारत को 3-0 से हराया, मुमताज के खेल ने जीता दिल

मिली जानकारी के अनुसार ये मजदूर खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सालिकपुर स्थित नारायणी नोज से होकर नदी उस पार फसल काटने जा रहे जा रहे थे। इस दौरान बीच नदी में यह हादसा हो गया। इसमें पनियहवा के पथलहवा निवासी 38 वर्षीय एक महिला और क्रमश: 18 और 16 वर्षीय दो लडकियां पानी के बहाव में लापता हो गईं हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पुलिस को खबर की और स्थानीय गोताखोर लोगों को बचाने में जुट गए। मौके पर पहुंची सालिकपुर चौकी की पुलिस भी डूबे लोगों की तलाश में जुट गई। इस बीच 10 में से सात लोग एक नाव के सहारे तैरते हुए नदी किनारे पहुंच गए।

(boat capsize accident: three women killed in boat accident)

लेकिन हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा के पथलहवा निवासी समसुद्दीन की पत्नी आसमां खातुन (उम्र 38 वर्ष) गांव की ही गुड़िया पुत्री अशरफ (उम्र 18 वर्ष) और सोनी पुत्री पतरु (उम्र 16 वर्ष) का कुछ पता नहीं चला। उनकी तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची। काफी देर तक खोजबीन के बाद आखिकर तीनों लापता महिलाओं के शव मिल गए। तीनों शवों को जाल डालकर बाहर निकाला गया।

Also Read : On the spot action : आरोपीयों के घरों पर चलाया बुलडोजर

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

Tags:

CM Yogi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue