India News UP (इंडिया न्यूज़),Cm Yogi Mother: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां(Cm Yogi Mother) सावित्री देवी (80) की तबीयत एक बार फिर से खराब बताई जा रही है। जिसके कारण उन्हें तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालच स्थिर बताई जा रही है। माता जी को अलग वर्ड में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां(Cm Yogi Mother) सावित्री देवी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें एक अलग सेक्शन में रखा गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भगवान राम को लेकर कही ऐसी बात, अब हो रहे वायरल
योगी आदित्य सावित्री देवी की मां की तबीयत कई बार खराब हुई। समय-समय पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी साल जून में तबीयत बिगड़ने के बाद सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री योगी की मां सावित्री देवी अपनी बेटी के साथ उत्तराखंड के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती हैं।