इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Election Phase 3 : कानपुर की दस विधानसभा सीटों पर कुछ मतदान केंद्रों पर छिटपुट घटनाएं हुईं। बर्रा के जरौली केंद्र पर मंत्री सतीश महाना के सामने दारोगा पोलिंग एजेंटों पर बिफर गया तो फोटो खींचने पर पुलिस ने भाजपा नेता के वरिष्ठ पीआरओ को पकड़ लिया।
Election Phase 3
इससे गुस्साए भाजपाइयों ने हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस अफसरों ने समय रहते मामला शांत करा दिया। वहीं, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र में कांग्रेसियों और भाजपाइयों में विवाद हो गया। चकेरी के बूथ के आसपास भाजपा के झंडे लगे होने पर सपा प्रत्याशी ने आपत्ति जताई।
भाजपा पोलिंग एजेंटों ने बताया कि मतदान केंद्र पर तैनात एक दारोगा व सिपाही जानबूझकर लोगों को फोन अंदर ले जाने से रोक रहे थे। विरोध कर रहे एक मतदाता से अभद्रता शुरू कर दी तो आपत्ति जताई। इस पर दारोगा पोलिंग एजेंटों को धमकी देने लगा। प्रत्याशी एवं मंत्री सतीश महाना भी आ गए और पुलिस कर्मियों को समझाने की कोशिश की।
रावतपुर के रामलला स्कूल में मतदान के दौरान गोविंदनगर सीट से सपा प्रत्याशी सम्राट विकास के पोलिंग स्टेशन में अंदर घुसने का भाजपा कार्यकतार्ओं ने विरोध करके नारेबाजी की। इस पर पुलिस से बहस हुई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
Connect With Us : Twitter Facebook