इंडिया न्यूज, गाजियाबाद।
Farmer Movement बीते 11 महीने से दिल्ली की सीमाओं पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर जहां सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई भी लंबे समय तक सड़कों पर जाम नहीं लगा सकते। वहीं इसके बाद दिल्ली-गाजियाबाद के बॉर्डर यानी यूपी गेट पर यूपी गेट पर फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन से किसानों ने अपने टेंट हटा लिए हैं।
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों ने नहीं, दिल्ली पुलिस ने बैरियर लगाकर रास्ते रोके हुए हैं। बैरिकेडिंग तक वाहन आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस बैरिकेडिंग हटाए। टिकैत बोले, रास्ता खुलने पर किसान दिल्ली जाएंगे या नहीं ये संयुक्त किसान मोर्चा तय करेगा।
Farmer Movement
पत्रकारों से टिकैत ने ये भी कहा कि भारत सरकार नहीं मानेगी तो आंदोलन जारी रहेगा। वह बोले कि किसान यहां से नहीं हटेंगे, लेकिन लोगों को रास्ता देंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि हम यहां एक पोस्टर लगाएंगे कि भारत सरकार ने रास्ता रोका हुआ है।
Read More: Achievement देश में वैक्सनीनेशन 100 करोड़ के पार, 9 महीने में हासिल की 1 बिलियन खुराक देने की उपलब्धि
Also Rread : Aryan Khan के Advocate Amit Desai का यहां देखिए पूरा वीडियो