Hindi News / Uttar Pradesh / Farmer Protest Farmers Agitation Continues In Noida Officials Asked For One Weeks Time

Farmer Protest: नोएडा में किसानों का आंदोलन जारी! अधिकारियों ने मांगा एक सप्ताह का समय

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Farmer Protest: नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों का आंदोलन जारी अभी भी है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता के दौरान उनकी मांगों को मुख्य सचिव के समक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। ऐसे में, […]

BY: Anjali Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Farmer Protest: नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर किसानों का आंदोलन जारी अभी भी है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता के दौरान उनकी मांगों को मुख्य सचिव के समक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। ऐसे में, किसानों ने अधिकारियों के इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, लेकिन आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

मनीष सिसोदिया की सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अवध ओझा, जानें क्यों लग रहीं ऐसी अटकलें?

अंग्रेजों का सिर काटकर माता के इस मंदिर में चढ़ाता था ये देशभक्त, पूरी कहानी जानकार हैरान रह जाएंगे

Farmer Protest

किसानों ने की ये मांग

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, वे दलित प्रेरणा स्थल पर डटे रहेंगे। उनका आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, और किसानों ने स्पष्ट किया है कि उनकी मांगें जायज हैं। वे अधिकारियों से समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में, अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सभी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और एक सप्ताह के भीतर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके बावजूद, किसानों ने अपनी एकजुटता बनाए रखते हुए कहा कि वे अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेंगे।

किसानों बड़ी तादाद में मौजूद

आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं और सभी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। किसानों का कहना है कि उनकी जमीनों और अधिकारों को लेकर वे समझौता नहीं करेंगे। ऐसे में, नोएडा में किसानों का यह आंदोलन स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि, किसानों और प्रशासन के बीच संवाद जारी है। सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि एक सप्ताह के भीतर किसानों की मांगों का समाधान होता है या आंदोलन और तेज होता है।

Sanjay Singh News: ‘राज्यसभा में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर हो चर्चा’, सांसद संजय सिंह ने की मांग 

Tags:

Farmer Protestgreater noidaIndia newsINDIA NEWS UPlatest india newsNoidatoday india news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue