Hindi News / Uttar Pradesh / Huge Reserves Of Crude Oil Found Oil All Around For 300 Km This District Of Up

कच्चे तेल का मिला विशाल भंडार! 300 किमी तक तेल ही तेल, UP का ये जिला

UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सागरपाली गांव में ONGC ने कच्चे तेल का विशाल भंडार खोजा है. 3,000 मीटर गहराई में तेल मिला है।

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),UP News: UP के बलिया जिले के सागरपाली गांव के पास कच्चे तेल का कुआं मिलने की संभावना पर ONGC ने खुदाई शुरू कर दी है। इससे आसपास के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने की उम्मीद है, जिससे किसान मालामाल हो सकते हैं। बलिया में स्वतंत्रता सेनानी चित्तू पांडेय के परिवार की जमीन पर कच्चे तेल का विशाल भंडार मिला है। इस जमीन में 3,000 मीटर की गहराई में तेल के भंडार की खोज गंगा बेसिन में किए गए तीन महीने के सर्वेक्षण के बाद हुई है। ONGC ने सेनानी परिवार से साढ़े 6 एकड़ जमीन 3 साल के लिए पट्टे पर ली है और सालाना 10 लाख रुपये का भुगतान कर रही है।

काम बहुत तेजी से चल रहा है

बताया जा रहा है कि 3,000 मीटर की गहराई में तेल है। ONGC के अधिकारियों के मुताबिक, यहां तेल का भंडार तो है, लेकिन बहुत गहराई में है। इसके लिए 3,001 मीटर गहरी बोरिंग कराई जा रही है। इस खुदाई के लिए रोजाना 25,000 लीटर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार , खुदाई का काम बहुत तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल महीने के आखिर तक तेल की सतह तक बोरिंग का काम पूरा हो जाएगा। यहां से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गंगा बेसिन में चिन्हित अन्य स्थानों पर भी इसी तरह के कुएं खोदे जाएंगे।

CM Yogi के सबसे बड़े दुश्मन ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, सुन PM Modi को भी लगा झटका!

UP News,किसानों की भी खुलेगी किस्मत

किसानों को बहुत फायदा होगा

जमीन के स्वामी नील पांडे ने कहा कि ONGC कंपनी ने 3 सालों के लिए हमारी जमीन को 10 लाख सालाना देने पर एग्रीमेंट किया है। 3 साल के बाद इसे 1 साल और बढ़ाया जाएगा। यहां कच्चे तेल के भंडारण होने की संभावना पर खुदाई की जा रही है। अगर खुदाई में तेल मिल जाता है, तो आसपास की सभी जमीनों को महंगे दामों में अधिग्रहण ONGC कंपनी कर लेगी, जिससे किसानों को बहुत फायदा होगा।

एग्रीस्टैक योजना के तहत लाखों किसानों का हुआ पंजीकरण, यहां जानें क्या होगा फायदा

Tags:

BaliyaUP News
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue