होम / Uttar Pradesh: फौजी को पत्नी ने जिंदा जलाया, कहानी सुनकर कांप जाएंगी रूह

Uttar Pradesh: फौजी को पत्नी ने जिंदा जलाया, कहानी सुनकर कांप जाएंगी रूह

Rajesh kumar • LAST UPDATED : March 29, 2024, 10:47 am IST

India News(इंडिया न्यूज),Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पत्नी ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। होली की छुट्टी पर घर आए एक फौजी को उसकी ही पत्नी ने सोते समय कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को शक था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने पति पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। जम्मू में तैनात सूबेदार चरण सिंह निषाद हाल ही में होली की छुट्टियों पर घर आए थे। कल उसका अपनी पत्नी आकांक्षा से विवाद हो गया था। पति-पत्नी एक-दूसरे पर अवैध संबंधों का शक करते थे।

जिंदा जलता हुआ बाहर आया फौजी

पत्नी को शक था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, इसी बात पर विवाद बढ़ गया और कुछ देर बाद सिपाही जिंदा जलता हुआ घर से बाहर आया। पड़ोसियों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने आग बुझाई और घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर देख उन्हें लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल भेजा गया। जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- रंगीन चश्मा पहन कभी मीडिया के सामने नचाता था पिस्टल, जानें खूंखार अपराधी मुख्तार अंसारी के 10 अनसुने किस्से

परिजनों का कहना है कि सोते समय पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। सिपाही के अपने बच्चों ने भी पुलिस को बताया कि उनकी मां ने उनके पिता को सोते समय जला दिया था। बच्चों के इस बयान के बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद सैनिक का अंतिम संस्कार

सेना के जवान मृतक जवान चरण सिंह निषाद के शव को गांव ले गये। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक सिपाही की मां और भाई की मांग है कि पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद ही सैनिक का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ेंः- Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी को 32 साल बाद हुई थी पहली सजा, जानें माफिया से राजनेता बनने की कहानी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT