Hindi News / Uttar Pradesh / Mahant Nritya Gopal Das Admitted To Medanta

Mahant Nritya Gopal Das: श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ मेदांता के आइसीयू में भर्ती

इंडिया न्यूज, लखनऊ: श्री रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर विवाद के समय से बेहद सक्रिय महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की तबीयत रविवार शाम को अचानक खराब हो गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका चेकअप करने मेदांता अस्पताल […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
श्री रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर विवाद के समय से बेहद सक्रिय महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की तबीयत रविवार शाम को अचानक खराब हो गई है। उनको सांस लेने में तकलीफ होने के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका चेकअप करने मेदांता अस्पताल के निदेशक राकेश कपूर अयोध्या पहुंचे थे। डॉक्टरों के अनुसार, करीब शाम 6:00 बजे उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया है। स्थिति गंभीर होने के चलते महंत को आईसीयू में रखा गया है। उनके सभी पैरामीटर की जांच की जा रही है।

Mahant Nritya Gopal Das leave for Lucknow

अयोध्या जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने नृत्य गोपाल दास की जांच की, लेकिन वहां पर आराम ना मिलने के चलते उन्हेंं अब लखनऊ मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा है। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास उनका स्वास्थ्य बिगड़ते देख आनन-फानन में लखनऊ लेकर रवाना हुए। नृत्य गोपाल दास 83 वर्ष के हैं। महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) को सांस लेने में तकलीफ के साथ खांसी तथा अत्यधिक यूरिन डिस्चार्ज की शिकायत है। महंत नृत्य गोपाल दास के आॅक्सीजन लेवल में भी उतार-चढ़ाव भी हो रहा है।

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

लगभग दो वर्ष पहले नवंबर 2019 में अयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हेंं रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले बीते वर्ष नवंबर में भी नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका आॅपरेशन किया गया था। महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद अयोध्या पहुंचे थे।

Read More : आर्यन खान के साथ एक बड़े एक्टर की बेटी भी पार्टी में थी शामिल

Read More : Mumbai Cruise Rave Party शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत तीन गिरफ्तार

Read More : Mumbai Rave Party Cruise Video देखिये रेव पार्टी का वायरल वीडियो

Connect With Us : Twitter facebook

Tags:

Mahant Nritya Gopal Das
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue