Hindi News / Uttar Pradesh / Rahul Gandhi Congresss Satyagraha Will Not Stop

Rahul Gandhi : कांग्रेस का सत्याग्रह नहीं रुकेगा

 Rahul Gandhi Congress’s satyagraha will not stop प्रियंका की हिरासत पर बोले सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:   लखीमपुर हिंसा के बाद रविवार रात को घटनास्थल पर जाने से रोकने और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लेने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

 Rahul Gandhi Congress’s satyagraha will not stop

प्रियंका की हिरासत पर बोले सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:  

लखीमपुर हिंसा के बाद रविवार रात को घटनास्थल पर जाने से रोकने और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी व दीपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लेने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता जहां पूरे देश में यूपी पुलिस और सरकार की इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। वहीं वे पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की मांग भी लगातार कर रहे हैं। प्रियंका की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का विरोध भी जारी है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी की हिरासत पर बोलते हुए कहा निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे। साथ ही कहा कि सत्याग्रह नहीं रुकेगा।

जमीला से बनी पूजा, नाम बदल कर इस खातून ने किया ऐसा कांड, थर थर कांपने लगे मुस्लिम युवक, पुलिस के भी उड़े होश

Also Reads : Priyank Gandhi Arrested

Rahul Gandhi : सोमवार को भी राहुल ने किया था ट्वीट

इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने प्रियंका का हौसला बढ़ाते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने कहा था कि  प्रियंका, मैं जानता हूं तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे।

प्रियंका का झाड़ू लगाते वीडिया हुआ था वायरल

सोमवार को रेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए प्रियंका गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब प्रियंका ने पुलिस हिरासत में अपना एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वह वीडियो देखने के लिए बोल रही हैं, जिसमें किसानों पर गाड़ी चलाने का दावा किया जा रहा है। साथ ही सांसद के बेटे को गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठाया? प्रियंका ने इसके साथ ही कहा कि किसानों ने ही देश को आजादी दिलाई। साथ ही कहा कि लखीमपुर आइए और किसानों की पीड़ा सुनें। उनकी सुरक्षा करना आपका धर्म है।

Also Read : प्रियंका ने रेस्ट हाउस में लगाया झाड़ू

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

Rahul Gandhi
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue