होम / Aligarh News: दिल्ली के बाद अलीगढ़ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, इबादत कर निकले लोगों पर फेंके पत्थर

Aligarh News: दिल्ली के बाद अलीगढ़ में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, इबादत कर निकले लोगों पर फेंके पत्थर

India News Editor • LAST UPDATED : April 17, 2022, 2:22 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Aligarh News : यूपी के अलीगढ़ जिले में धर्मस्थल से इबादत कर निकले लोगों पर पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। यहां असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इसके बाद यह विवाद खड़ा हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।

सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील शहर में दिल्ली की घटना के बाद आधी रात को शहर के अतिसंवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाके में रात में यह घटना हुई। लोगों का आरोप है कि कुछ इबादत कर निकल कुछ लोगों पर कुछ युवकों ने बेवजह पत्थर बरसा दिए।

ईंट लगने से युवक घायल

विरोध पर वो डराते धमकाते हुए भाग गए। खबर पर सीओ सहित कई थानों की फोर्स पहुंची। इस दौरान ईंट लगने से निसार नाम का एक युवक जख्मी हो गया, इसे पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा। बाद में फोर्स सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।

सुबह से इलाके में पुलिस सतर्क है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इधर, शहर के अन्य मिश्रित आाबादी वाले इलाकों में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, इस घटना को माहौल बिगाड़ने की साजिश माना जा रहा है।

Aligarh News

Also Read : देश में कोरोना के 1,150 नए मामले आए सामने, चार की मौत Corona Update 17 April 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Prajwal Revanna: पूर्व पीएम देवेगौड़ा के पोते को क्यों छोड़ना पड़ा भारत, जानें क्या है सेक्स स्कैंडल मामला? -India News
UPSC CAPF 2024: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इतने पदों पर होंगी नियुक्ति- Indianews
Prince William & Kate: 13 साल पहले आज…, प्रिंस विलियम और केट ने शादी की शेयर की अनदेखी तस्वीरें- Indianews
Bank Recruitment 2024: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, कल तक आखिरी तिथि-Indianews
KKR vs DC: वरुण-नरेन के फिरकी में फंसी दिल्ली कैपिटल्स, KKR ने DC को रौंदा -India News
Ventilated Seat Cover: वेंटिलेटेड सीट के क्या फायदे और गर्मियों में कैसे मिलता है इससे आराम, जानें पूरी जानकारी- Indianews
Twin Wonder 2024: केरल के कलाडी में 150 जुड़वां बच्चों ने मनाया एक साथ जश्न, वीडियो वायरल- Indianews
ADVERTISEMENT