Hindi News / Uttar Pradesh / Up Assembly Election 2022 Yogi Cabinet Will Expand

UP Assembly Election 2022 : योगी मंत्रीमंडल का होगा विस्तार

UP Assembly Election 2022 : आज शाम किया जाएगा विस्तार, सात नए मंत्री कैबिनेट में ले सकते हैं जगह इंडिया न्यूज, लखनऊ: UP Assembly Election 2022 : की तैयारियां न केवल विरोधी दलों ने शुरू कर दी हैं बल्कि चुनाव को देखते हुए सत्तासीन पार्टियां भी अपनी रणनीति बदल रहीं हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री और […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

UP Assembly Election 2022 :
आज शाम किया जाएगा विस्तार, सात नए मंत्री कैबिनेट में ले सकते हैं जगह
इंडिया न्यूज, लखनऊ:
UP Assembly Election 2022 : की तैयारियां न केवल विरोधी दलों ने शुरू कर दी हैं बल्कि चुनाव को देखते हुए सत्तासीन पार्टियां भी अपनी रणनीति बदल रहीं हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री और उनकी टीम को कांग्रेस ने बदल दिया। अब उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि रविवार शाम को नए नंत्री कैबिनेट में शामिल हो जाएंगे। मुताबिक आज शाम छह बजे सात नए मंत्री कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे।

इनके मंत्री बनने की संभावना (UP Assembly Election 2022 )

जानकारी के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटीक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार मंत्री पद की शपथ लेंगे। यही नहीं कुछ मंत्रियों को बाहर किए जाने की भी सूचना मिली है।

CM Yogi के राज्य की वो खूंखार डकैत…15 लोगों को लाइन में खड़ाकर मारी थी गोली, औरंगजेब की तरह निकाली थी इंसानों की आंखें

UP Assembly Election 2022 :

Also Read UP Varasat Abhiyan 2021 : कैसे अपडेट करें भूमि या संपत्ति रिकॉर्ड

कोर कमेटी की बैठक में हुआ था मंथन (UP Assembly Election 2022 )

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक 2 सितंबर को देर शाम तक मुख्यमंत्री आवास पर चली थी। इस बैठक में राज्यपाल के मनोनयन कोटे से बनने वाले चार विधान परिषद सदस्यों, मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार के अलावा पार्टी के आगामी चुनावी कार्यक्रमों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक  में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के विभिन्न मोर्चों के सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों पर बात हुई। वहीं एमएलसी के नाम लगभग तय हुए। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों के नाम भी प्रदेश स्तर से तय करके पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए थे।

Connact Us: Twitter Facebook

Tags:

UP Assembly Election 2022

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue