Hindi News / Uttar Pradesh / Up Election 2022 3

UP Election 2022 : अखिलेश यादव की बज चुकी घंटी : जेपी नड्डा

UP Election 2022 इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : UP Election 2022: रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर जमकर हमलावर हुए। बोले, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं भी हिंदू हूं, मैं भी […]

BY: Ajay Dubey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

UP Election 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
UP Election 2022: रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर जमकर हमलावर हुए। बोले, अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं भी हिंदू हूं, मैं भी मंदिर में घंटी बजाऊंगा। अब तो उनकी घंटी बज चुकी है। अब तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। वहीं, तीन तलाक का बिल पास होने पर तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस तथा सपा चंद वोटों के लिए इसका विरोध किया था।

पुलिसवाले ने ऐसा चलाया डंडा, लड़खड़ाकर गिरी महिला, डंपर के नीचे आकर हुआ वो हाल, देखकर कांप उठेगी रूह

UP Election 2022

गुंडे माफिया जेल में खेल रहे गुल्ली डंडा UP Election 2022 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते वक्त अखिलेश यादव संविधान बचाने की नहीं बल्कि आतंकियों को बचाने की कसम खाते हैं। अखिलेश को आतंकियों, माफियाओं और उनके परिजनों से ज्यादा लगाव है। भाजपा ने प्रदेश में गुंडों का सफाया किया है। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।

किसानों को हर माह मिल रहे दो हजार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अमीरी में पैदा होने वाले इन लोगों ने जन धन अकाउंट खुलवाए जाने का मजाक उड़ाया था। जबकि इन्हीं खातों से देश के 10 करोड़ किसानों को हर तीन महीने में दो-दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं।

तीन तलाक से दिलाई मुक्ति

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक से आजादी दिलाई है। मुस्लिम तुष्टिकरण करने वाले नहीं जानते हैं कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ईराक, ईरान और इंडोनेशिया में इसे पहले ही समाप्त किया जा चुका है जबकि धर्मनिरपेक्ष कहे जाने वाले भारत में यह कुप्रथा कायम रही, जो भाजपा सरकार ने समाप्त करने का काम किया। इससे मुस्लिम महिलाएं काफी खुश हैं।

समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला लाभ

मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद व आजम खान आज जेल में गिल्ली-डंडा खेल रहे हैं। दलितों, पिछड़ों, शोषितों के साथ-साथ भाजपा ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है। हमने जो कहा था वह किया और जो कहेंगे वह जरूर करेंगे।

Also Read : UP Assembly Elections 2022 Second Phase Polling दूसरे चरण का मतदान आज, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

Connect With Us : Twitter Facebookhttps://indianews.in/national/pm-modi-rally-during-third-phase-up-assembly-polls/

 

 

 

 

Tags:

up election 2022
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue