Hindi News / Uttar Pradesh / Up News Sp Is Looking For A Way To Lok Sabha With The Help Of Samajwadi Jan Panchayat

UP News : समाजवादी जन पंचायत के सहारे सपा तलाश रही लोकसभा का रास्ता

India News (इंडिया न्यूज़) (Jai Shukla) Lucknow : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी जन पंचायत के जरिए लोकसभा का रास्ता तलाश रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समाजवादी जन […]

BY: Itvnetwork Team • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़) (Jai Shukla) Lucknow : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी जन पंचायत के जरिए लोकसभा का रास्ता तलाश रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर समाजवादी जन पंचायतों का आयोजन किया। जन पंचायत के जरिए सपा जनता के बीच में पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प भी दिला रहे हैं।

सपाईयों का समाजवादी जन पंचायत के जरिए जनता तक पहुंचने का प्रयास

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर आज मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने भी समाजवादी जन चौपालों का जगह-जगह आयोजन किया। समेसी, निगोहा, बेनीगंज, कनकहा, अमवा मूर्तिजापुर ,मऊ, मोहनलालगंज सहित लगभग दर्जन भर गांवों में समाजवादी जन पंचायत का आयोजन किया गया। समाजवादी जन पंचायत में सैकड़ो की तादाद में समाजवादी कार्यकर्ता शामिल हुए।

होली और जुमे पर सियासत तेज, अखिलेश ने CM योगी को कहा- तीसरमार खां हैं… तिकड़ी काम बिगाड़ रही

SP Jan Chaupal

सपाईयों ने जमकर सरकार को कोसा

समाजवादी जन पंचायतों के जरिए सपाईयों ने जमकर सरकार पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में तानाशाही बहुत बढ़ गई है। किसी की सुनी नहीं जा रही है। पुलिस के बल पर काम किया जा रहा है, थाने से लेकर तहसील स्तर तक तानाशाही के चलते लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की गई। भाजपा राज में गरीब, किसान, नौजवान, छात्र सभी दुखी हैं।

दलित,पिछड़ों को संविधान द्वारा प्रदान आरक्षण खत्म किया जा रहा है। नौकरियों का निजिकरण किया जा रहा है, समाज में आपसी सौहार्द खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में आज भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करके दलों में तोड़फोड़ कर रही है।

भाजपा को हटाने के लिए दिलाई शपथ

समाजवादी जन चौपाल के जरिए सपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर उनको भाजपा सरकार हटाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। सपाईयों का कहना है कि जनता ने भाजपा सरकार को हटाने के लिए अपना पूरा मन बना लिया है। अबकी बार एनडीए को पीडीए हराएगा। समाजवादी पार्टी यूपी में भाजपा को हरा देगी। आज की समाजवादी जन पंचायतों में जनता में जो जोश देखने को मिला है।उससे निश्चित ही भाजपा जाएगी, खुशहाली आएगी।

समाजवादी जन चौपाल का कितना होता है असर

अब देखने वाली बात होगी कि जिस तरह से लोकसभा को लेकर सपा मैदान में उतरी है, वही तरह-तरह के बैटरी भी अपना रही है अब देखना होगा कि आखिर यह पत्र 2024 लोकसभा चुनाव में कितने काम आते हैं जनता का क्या रुख होता है।

यह भी पढ़ें : UP News : सपा जन चौपाल क्या करेगा मिशन 2024 का रास्ता साफ़

Tags:

"Lucknow News breaking"2024 lok sabha electionsBJP governmentfarmerINDIA NEWS UPINDIA NEWS UP UPDATESLucknow newsMaureservationStudentYouth

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

’27 सालों में कभी नहीं गया घर …’, होली में छुट्टी नहीं मिलने पर मायूस हुआ पुलिसवाला, Video के जरिए सुनाया अपना दर्द
’27 सालों में कभी नहीं गया घर …’, होली में छुट्टी नहीं मिलने पर मायूस हुआ पुलिसवाला, Video के जरिए सुनाया अपना दर्द
शनि करेंगे नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों की काया पलट कर रख देंगे शनि महाराज, इन जातकों पर बेहद गहरा असर डालेगा ये परिवर्तन जान ले तारीख और उपाय
शनि करेंगे नक्षत्र गोचर इन 3 राशियों की काया पलट कर रख देंगे शनि महाराज, इन जातकों पर बेहद गहरा असर डालेगा ये परिवर्तन जान ले तारीख और उपाय
‘मैं उनका प्रतिपक्ष का नेता चुन दूंगा’…केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-कांग्रेस अपना प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही, सत्ता में आने के सपने छोड़ दें 
‘मैं उनका प्रतिपक्ष का नेता चुन दूंगा’…केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले-कांग्रेस अपना प्रतिपक्ष का नेता नहीं चुन पा रही, सत्ता में आने के सपने छोड़ दें 
‘एमके स्टालिन सरकार का फैसला असंवैधानिक…’ मुद्रा विशेषज्ञ भंसाली ने बताया कि देश में किसके पास होती है सिंबल (₹) को बदलने की ताकत
‘एमके स्टालिन सरकार का फैसला असंवैधानिक…’ मुद्रा विशेषज्ञ भंसाली ने बताया कि देश में किसके पास होती है सिंबल (₹) को बदलने की ताकत
Delhi-NCR में ‘ओले ही ओले’, धुल जाएगा Holi का रंग! बड़ी प्लानिंग से पहले जल्दी जान लें मौसम का हाल
Delhi-NCR में ‘ओले ही ओले’, धुल जाएगा Holi का रंग! बड़ी प्लानिंग से पहले जल्दी जान लें मौसम का हाल
Advertisement · Scroll to continue