Hindi News /
Uttar Pradesh /
Up Weather Cold Has Started To Bother You From This Day Onwards There Will Be Severe Cold Know The Weather Condition Today
UP Weather: सताने लगी ठंड! इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, जानें आज के मौसम का हाल
India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में सर्दी तो सुबह कोहरे की सफेद चादर महसूस हो रही है। कई जगहों पर लोगों ने रात में पंखे भी बंद कर दिए हैं। हालांकि, दिन के समय धूप की तेजी के कारण अभी भी गर्मी का अनुभव […]
India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। रात में सर्दी तो सुबह कोहरे की सफेद चादर महसूस हो रही है। कई जगहों पर लोगों ने रात में पंखे भी बंद कर दिए हैं। हालांकि, दिन के समय धूप की तेजी के कारण अभी भी गर्मी का अनुभव हो रहा है। ऐसे में चलिए जानते है की आज और आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम का कैसा रहेगा?
आज और आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। दिन के समय मौसम शुष्क और साफ रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह हल्के कोहरे की संभावना है, लेकिन दिन में धूप बनी रहेगी। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, इस दौरान भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दिन में धूप के कारण गर्मी का अहसास होगा, लेकिन रातें धीरे-धीरे ठंडी होती जा रही हैं। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने की उम्मीद है, जिससे गुलाबी ठंड का एहसास और गहराता जाएगा।
कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए सुबह के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, इसलिए फसल कटाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए यह समय अनुकूल है।