इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Yogi Allocates Portfolios to new Ministers: योगी सरकार ने दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए चेहरों को शामिल करने के बाद सोमवार देर शाम इनके विभागों का बंटवारा (Yogi Allocates Portfolios to new Ministers) भी कर दिया। इनमें एक कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्री शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में रविवार को शामिल हुए सभी नए सदस्यों को विभागों का दायित्व प्राप्त हो गया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी के कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व में संबंधित विभाग विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का दायित्व प्रदान किया गया है। राज्य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग, राज्य मंत्री संजीव कुमार को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, राज्य मंत्री दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का दायित्व मिला है। इसी प्रकार राज्य मंत्री पल्टू राम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का जिम्मा मिला। राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है।
Yogi Allocates Portfolios to new Ministers
रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद को कैबिनेट मंत्री (Yogi Allocates Portfolios to new Ministers) तथा छत्रपाल सिंह गंगवार, पल्टू राम, डा. संगीता बलवंत, संजीव कुमार, दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह को राज्य मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों को मिलाकर टीम योगी में कुल 60 सदस्य हो गए हैं जो मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या है। इनमें 24 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 27 राज्य मंत्री हैं। इनमें चार महिला मंत्री शामिल हैं।
Must Read:- शिवसेना ने ओवैसी को बताया भाजपा का अंडरगारमेंट
Connect With Us:– Twitter Facebook