इंदौर के मशहूर बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के तीन मंजिला घर में सोमवार की रात काल बनकर आई,घर के मुख्य द्वार पर इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्ज हो रहा था, जहां शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई, गैलरी में रखे केमिकल ड्रम और सिलेंडरों ने आग को इतना विकराल बना दिया कि घर के ऑटोमैटिक गेट लॉक हो गए और अंदर मौजूद 7 लोग जिंदा जल गए.
Manoj Pugalia House Fire Indore: इंदौर में हुई यह घटना मॉडर्न लाइफस्टाइल और सुरक्षा के बीच एक बड़ा सबक छोड़ गई है, पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बिजनेसमैन मनोज पुगलिया के घर के बाहर EV चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ दुर्भाग्य से, उसी गैलरी में कुछ गैस सिलेंडर और केमिकल के ड्रम रखे थे, जिन्होंने आग पकड़ते ही बम की तरह धमाके शुरू कर दिए, आग की लपटों ने पल भर में पूरी तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया, सबसे बड़ी त्रासदी तब हुई जब आग के कारण बिजली सप्लाई कट गई, जिससे घर के इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट गेट लॉक हो गए, परिवार के सदस्य बाहर निकलने की कोशिश करते रहे, लेकिन गेट ना खुलने के कारण वे अंदर ही फंसे रह गए, इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की जलने और दम घुटने से मौत हो गई, दमकल विभाग के पहुंचने तक सब कुछ राख हो चुका था, पुलिस अब इस मामले में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और इलेक्ट्रॉनिक गेट के सुरक्षा ‘ओवरराइड’ सिस्टम की जांच कर रही है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…
Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश…
IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…
Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…
Shimla Ram Mandir Hall Controversy: हिमाचल प्रदेश के शिमला में राम मंदिर हॉल में मस्लिम…
Iran-US War: ईरान को राख कर देने की धमकी के बीच युवाओं ने अपने वतन…