सांपों की दुनिया का 'सुपर मॉडल' यानी 7 फीट लंबा रैट स्नेक जब एयर इंडिया के गेट के AC पर रेंगता हुआ दिखा, तो वहां हड़कंप मच गया, लोग समझ नहीं पाए कि ये सांप गेट नंबर-3 की सुरक्षा जांच कर रहा है या खुद विदेश जाने के जुगाड़ में है, उसकी लंबाई देखकर सिक्योरिटी गार्ड्स की भी बोलती बंद हो गई, वहां मौजूद यात्रियों के बीच तो जैसे 'फ्री-स्टाइल' भागने का कॉम्पिटिशन शुरू हो गया, सोशल मीडिया पर अब इस घटना के मजे लिए जा रहे हैं, कोई कह रहा है कि "एयर इंडिया में शायद इस बार 'सांप' भी शामिल होने आया था, तो कोई लिख रहा है कि "बेचारा सांप भी इंडिया की गर्मी से परेशान होकर 'स्विट्जरलैंड' की ठंडी हवाएं खाने जा रहा था" 'आशा' एनिमल ट्रस्ट के जवानों ने जब इस '7 फुटिया विलेन' को रेस्क्यू किया, तब जाकर सबकी जान में जान आई, गनीमत ये रही कि सांप ने किसी को डसा नहीं.
7 Feet Snake At Airport: विले पार्ले स्थित एयर इंडिया के गेट नंबर-3 पर उस वक्त ‘इमरजेंसी’ जैसे हालात हो गए, जब एक 7 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक (धामन सांप) सिक्योरिटी चेक कराने पहुंच गया, सांप को देखते ही वहां मौजूद स्टाफ और मुसाफिरों की जो ‘फ्लाइट’ उतरी, वो देखने लायक थी किसी की चप्पलें वहीं रह गईं तो कोई अपना लगेज छोड़कर भागा, आखिर में ‘आशा’ ट्रस्ट की टीम ने इस ‘बिना टिकट यात्री’ को काबू किया और उसे वापस जंगल का रास्ता दिखाया.
राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…
MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…
Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…
Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…
AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…