समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाल ही में वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्धों और उससे बढ़ने वाली महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए मजाकिया लहजे में लेकिन गंभीर चेतावनी दी कि अगर युद्ध लंबा चलता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगेंगी, ऐसे में उन्होंने लोगों को सुझाव दिया कि वे अभी से साइकिल तांगे और रिक्शे का इंतजाम कर लें और खाना बनाने के लिए कोयला, कंडा और अंगीठी जैसे पुराने साधनों की ओर लौटें, यह बयान सीधे तौर पर देश में बढ़ती महंगाई और ईंधन की निर्भरता पर एक बड़ा प्रहार है.
Akhilesh Yadav Cycle Coal Kanda Statement 2026: अखिलेश यादव का यह बयान दरअसल बढ़ती महंगाई और वैश्विक तनाव के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति पर किया गया एक बड़ा कटाक्ष है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया भर में युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं, उसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है, अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो लोगों को मजबूरन साइकिल, रिक्शा और तांगे पर आना पड़ेगा क्योंकि गाड़ियां चलाना आम आदमी के बस के बाहर हो जाएगा, पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से कोयला और कंडा जमा करने को कहा, ताकि मुश्किल वक्त में अंगीठी पर खाना बनाया जा सके, इस बयान के जरिए उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा कि वे महंगाई रोकने में नाकाम रहे हैं और जनता को पुराने दौर में धकेलने जैसी स्थिति पैदा कर दी है, सोशल मीडिया पर इस बयान के बाद ‘साइकिल’ (सपा का चुनाव चिन्ह) की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है, लोग इसे अखिलेश का एक चतुर राजनीतिक मूव मान रहे हैं, जहां उन्होंने महंगाई के मुद्दे को अपनी पार्टी के सिंबल से जोड़ दिया है.
Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…