<
Categories: एस्ट्रो

Assam Election Prediction: हिमंता बिस्वा या गौरव गोगोई… सत्ता सुख पर सितारे किसके साथ? चुनाव में किसकी जीत के संकेत

Assam Election 2026 Prediction: असम विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम 4 मई यानी सोमवार को आने वाला है. बीजेपी की कोशिश सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो कांग्रेस अपने 10 साल के वनवास को खत्म करनाा है. फिर भी लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि, जीत के लिए एग्जिट पोल ही नहीं, आपके ग्रह नक्षत्र भी मायने रखता है. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि, क्या इस बार हिमंता बिस्वा सरमा फिर संभालेंगे असम की बागडोर? क्या कहते हैं गौरव गोगोई के सितारे?

Assam Election 2026 Prediction: असम विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम 4 मई यानी सोमवार को आने वाला है. ऐसे में चुनावी गलियारों में जीत-हार के आंकड़े भी तेज हो गए हैं. चुनाव नतीजों से पहले ज्योतिषीय गणनाओं और एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. एग्जिट पोल के सर्वे में असम के सियासी मिजाज का कुछ हद तक अनुमान लगाया गया है. बीजेपी की कोशिश सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो कांग्रेस अपने 10 साल के वनवास को खत्म करने के फिराक में है. इसके बाद भी लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि, जीत के लिए एग्जिट पोल ही नहीं, आपके ग्रह नक्षत्र भी मायने रखता है. क्योंकि, कुंडली में जब सितारे बदलते हैं राजा को रंक और रंक को भी राजा बना देते हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि, इस बार हिमंता बिस्वा सरमा फिर संभालेंगे असम की बागडोर? क्या कहते हैं गौरव गोगोई के सितारे? इस बारे में India News ने गाजियाबाद से ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की-

क्या कहते हिमंता बिस्वा के सितारे

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा के मस्तक से सूर्य एक बार पुनः सत्ता दिलाते हुए नजर आ रहे हैं. गणना के अनुसार, हिमंता की कुंडली में ‘शनि-शुक्र’ का एक बड़ा राजयोग बना हुआ है, जो उन्हें सत्ता सुख दिलाने में मदद कर सकता है. यहां बता दें कि, उनकी कुंडली में वृष लग्न की बनी हुई है, और उनके लग्नेश शुक्र लाभ भाव में स्थित हैं. वर्तमान में, उनकी कुंडली में शुक्र की महादशा (2014-2034) और बुध की अंतरदशा (नवंबर 2024 से सितंबर 2027) का प्रभाव चल रहा है, जो अनुकूल परिणाम दे सकता है. हालांकि, ज्योतिषीय मत सचेत भी करता है कि, शनि का मीन राशि में गोचर (12वां घर) कुछ राजनीतिक और सामाजिक अशांति का संकेत दे सकता है, विशेषकर जब शनि और मंगल की युति हो.

गौरव गोगोई के सितारे किस ओर

ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, गौरव गोगोई के लिए मीन राशि में बैठे समय को कठिन दिखा रहे हैं. बता दें कि, गौरव गोगोई असम से कांग्रेस के एक प्रमुख नेता हैं, जो जोरहाट से सांसद हैं. हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में उन्हें कड़ी टक्कर और हार का पूर्वानुमान दिखाया गया है, फिर भी उन्होंने और सहयोगी दलों ने जीत का भरोसा जताया है. हालांकि, यह समय उनके लिए जनता का ध्यान आकर्षित करने वाला रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलना मुश्किल लग रहा है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST