भोपाल रेलवे स्टेशन के जनरल/रिजर्वेशन टिकट काउंटर पर एक युवक के साथ हुई नाइंसाफी का मामला तूल पकड़ रहा है, युवक का आरोप है कि वह काफी समय से टिकट के लिए लाइन में लगा था, लेकिन जब उसकी बारी आई तो काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने उसे टिकट देने के बजाय बगल से आए एक दलाल (Broker) को टिकट दे दिया, यह दलाल ना तो लाइन में था और ना ही उसके पास कोई वैध कारण था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन पर ऐसे कई एजेंट सक्रिय हैं जो कर्मचारियों से सांठगांठ कर चंद मिनटों में टिकट हासिल कर लेते हैं और फिर उन्हें जरूरतमंद यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेचते हैं.
Bhopal Railway Station Ticket Scam: यह घटना दिखाती है कि तकनीक और ऑनलाइन सुविधाओं के बावजूद जमीनी स्तर पर भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, यह महज एक कर्मचारी की गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित गिरोह की ओर इशारा करता है जहां काउंटर स्टाफ और बाहरी एजेंट मिलकर टिकटों का कृत्रिम अभाव पैदा करते हैं,आम आदमी जो घंटों धूप और भीड़ में खड़ा रहता है, उसे ‘नो रूम’ या ‘वेटिंग’ का हवाला दिया जाता है, जबकि दलालों के लिए नियम बदल जाते हैं रेलवे अधिनियम के तहत टिकटों की अवैध बिक्री और इसमें कर्मचारियों की संलिप्तता एक गंभीर अपराध है, जिसके लिए जेल और नौकरी से बर्खास्तगी तक का प्रावधान है, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
Don 3 Controversy: अभिनेता रणवीर सिंह ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) द्वारा…
Silver Price Today 25 May, 2026: सोने की तरह चांदी की कीमत में भी सोमवार…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण ग्रहण…
Gold Rate Today 25 May 2026: सोने की कीमत में सोमवार (25 मई, 2026) को…
Omkareshwar Temple Fight: मध्य प्रदेश के खंडवा ज़िले में स्थित तीर्थ शहर ओंकारेश्वर का एक…