<
Categories: वीडियो

पटना में कॉन्स्टेबल ने CPR देकर बचाई CISF जवान की जान, सोशल मीडिया पर ‘बिहार पुलिस’ की जय-जयकार!

बिहार की राजधानी पटना के मीठापुर बाईपास इलाके में बिहार पुलिस के ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने अपनी वीरता और सूझबूझ से एक CISF जवान कुंदन कुमार की जान बचा ली, ड्यूटी के दौरान जब उन्होंने देखा कि एक जवान अचानक सड़क पर अचेत होकर गिर पड़ा है, तो उन्होंने बिना समय गंवाए उसे CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया, कॉन्स्टेबल की इस त्वरित कार्रवाई की बदौलत जवान को कुछ ही सेकेंड्स में होश आ गया, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग बिहार पुलिस की ट्रेनिंग और उनके मानवीय दृष्टिकोण की जमकर सराहना कर रहे हैं.

Bihar Police CPR Viral Video Patna 2026: यह घटना रविवार, 22 मार्च 2026 की है जिसने यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया सही फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है, बताया जा रहा है CISF जवान कुंदन कुमार अपनी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल जा रहे थे, लेकिन मीठापुर बाईपास के पास वे अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े,फरिश्ता बनकर मौके पर तैनात ट्रैफिक कॉन्स्टेबल अंजनी कुमार गौरव ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया, उन्होंने देखा कि जवान के शरीर में अकड़न हो रही थी और पसीना ज्यादा आ रहा था, जो हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते थे, अंजनी ने बताया कि उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग के दौरान सीखी गई CPR तकनीक का इस्तेमाल किया, लगभग 30 सेकेंड तक लगातार चेस्ट कंप्रेशन देने के बाद जवान की सांसें वापस लौट आईं, जब जवान को होश आया, तो वहां मौजूद उनके परिजन और राहगीर भावुक हो गए, परिजनों ने कॉन्स्टेबल को ‘भगवान का रूप’ बताते हुए उनका धन्यवाद किया.

Aksha Choudhary

Hy! I am Aksha Choudhary a dedicated and motivated individual with a strong interest in learning new skills and enhancing professional growth. I am committed to delivering quality work and continuously improving through new opportunities and experiences.

Share
Published by
Aksha Choudhary

Recent Posts

Intimate Scenes: कैमरे के सामने तो दे दिए ‘इंटीमेट’ सीन्स,अब इन 8 सितारों को खुद ही आती है शर्म; फैंस भी रह गए थे दंग!

Intimate Scenes Regret: कैमरे के सामने दिए गए वो बोल्ड सीन्स, जिन्हें देख आज इन…

Last Updated: March 24, 2026 14:28:07 IST

Delhi Budget 2026: महिलाओं को 2500 और फ्री सिलेंडर का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को और क्या-क्या दिया

Delhi Budget 2026: रेखा गुप्ता ने बजट में दिल्ली जल बोर्ड के लिए ₹9,000 करोड़,…

Last Updated: March 24, 2026 14:29:34 IST

Aaj Ka Panchang 24 March 2026: 24 मार्च मंगलवार का दिन, जानें आज की पूजा का शुभ मुहूर्त- राहुकाल का समय

Today Panchang 24 March 2026: आज 24 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू पंचांग…

Last Updated: March 24, 2026 14:19:28 IST

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने इन 6 ट्रेनों के स्टॉपेज में किया बदलाव, नई लिस्ट में क्या है समय?

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया…

Last Updated: March 24, 2026 14:19:21 IST

पिछले साल RCB को बनाया था चैंपियन, फिर कर दिया ये कांड… अब IPL 2026 से बाहर हुआ क्रिकेटर

Yash Dayal Out Of IPL: RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल IPL 2026 से…

Last Updated: March 24, 2026 14:24:09 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच राज्यसभा में पीएम मोदी का भाषण, अलग-अलग मुद्दों पर रख रहे अपनी बात

PM Modi Speech: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: March 24, 2026 14:23:01 IST