उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जहां टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न मना रही एक भीड़ ने नमाज़ पढ़कर लौट रहे एक मुस्लिम युवक को बीच रास्ते में रोक लिया, भीड़ ने युवक की धार्मिक पहचान के आधार पर उसे परेशान किया और उसे जबरन 'वंदे मातरम' के नारे लगाने के लिए मजबूर किया, इस घटना ने जीत की खुशी के बीच सुरक्षा और साम्प्रदायिक सौहार्द पर बड़े सवाल खड़े कर रही हैं.
World Cup Victory Mob Bijnor: घटना बिजनौर की है, जहां वर्ल्ड कप फाइनल में जीत के बाद लोग सड़कों पर जश्न मना रहे थे, इसी दौरान एक मुस्लिम युवक नमाज़ अदा करने के बाद अपने घर की ओर जा रहा था, आरोप है कि भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने युवक को घेर लिया और उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ उस पर ‘वंदे मातरम’ बोलने का दबाव बना रही है, पीड़ित युवक काफी डरा हुआ नजर आ रहा है, यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने यूपी पुलिस और बिजनौर पुलिस को टैग करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है, लोगों का कहना है कि खेल की जीत एकता का संदेश देती है, ना कि किसी विशेष समुदाय को टारगेट करने का जरिया बननी चाहिए, पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…
परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…
कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…
Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…
Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…