उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक गांव में वलीमे (शादी के बाद की दावत) के दौरान उस समय हिंसा भड़क गई, जब स्टेज पर बैठी महिलाओं और लड़कियों की फोटो खींचने को लेकर विवाद हुआ बताया जा रहा है कि गांव के कुछ दबंग युवक जबरन मोबाइल से फोटो खींच रहे थे, जिसका रिश्तेदारों ने विरोध किया, इस मामूली बात पर दबंगों ने हमला कर दिया और महिलाओं व लड़कियों के साथ मारपीट की, हद तो तब हो गई जब एक लड़की अपनी जान बचाने के लिए हाईवे की ओर भागी, लेकिन आरोपियों ने उसे वहां भी दौड़ाकर पीटा, इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और फरार दबंगों की धरपकड़ शुरू कर दी है.
Bulandshahr Girl Chased On Highway Attack: यह घटना दिखाती है कि कैसे कुछ असामाजिक तत्वों की ‘ईगो’ और ‘दबंगई’ मासूम लोगों के जीवन को खतरे में डाल देती है, लड़कियों की गोपनीयता (Privacy) का उल्लंघन करते हुए जबरन फोटो खींचना इस पूरे फसाद की मुख्य वजह बना केवल मारपीट ही नहीं, बल्कि एक युवती को सार्वजनिक हाईवे पर पीछा करके पीटना यह दर्शाता है कि आरोपियों में कानून का बिल्कुल डर नहीं था, हमले में घायल हुए रिश्तेदारों और महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बुलंदशहर पुलिस ने दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया है, पुलिस का कहना है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.
Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…
अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…
दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…
अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…