चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर बुधवार शाम करीब 5:00 बजे एक संदिग्ध कम तीव्रता वाला (Low-intensity) धमाका हुआ, घटना का एक 10 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक नीले रंग के ग्रेनेड की पिन निकालकर उसे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है, हालांकि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन वहां खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और दीवारों पर छर्रों के निशान मिले हैं, प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सुखजिंदर सिंह बब्बर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, पुलिस और NIA की टीमें मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं.
Chandigarh BJP Office Blast April 2026: यह घटना पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है, शुरुआती जांच के अनुसार हमलावरों ने मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया और चलते-चलते कच्चा बम या ग्रेनेड दफ्तर की दीवार के पास फेंक दिया, हवा के रुख के कारण बम थोड़ा भटक गया और रेत के ढेर पर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बब्बर खालसा ने इसे गुरदासपुर में हुए एक पुराने एनकाउंटर का बदला बताया है, पुलिस इस दावे की प्रमाणिकता की जांच कर रही है बीजेपी नेताओं ने इसे राज्य में कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है, घटना के समय पंजाब बीजेपी के कई बड़े नेता दिल्ली में थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावरों को उनकी मूवमेंट की खबर थी, चंडीगढ़ पुलिस के साथ-साथ पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और NIA ने जांच तेज कर दी है, संदिग्धों की तलाश में पूरे पंजाब और हरियाणा में नाकाबंदी कर दी गई है.
Ram Naresh Yadav Unique chief Minister Oath Story: राम नरेश यादव वर्ष 1977 से 1979…
Chikiti King Cobra Rescue: चिकिटी एनएसी क्षेत्र में उस वक्त हडकंप मच गया जब लोगों…
Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…
Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…
Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…
Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…