<
Categories: मनोरंजन

‘नागिन 7’ पर मंडराया संकट, जल्द बंद होने वाला है शो? सामने आई हैरान करने वाली वजह

Naagin 7: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'नागिन 7' को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स कह रही हैं कि यह सीरियल बहुत जल्द बंद होने वाला है. जानिए पूरी डिटेल.

प्रियंका चाहर चौधरी फिलहाल ‘नागिन 7’ में अपने किरदार से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. अब ऐसा लग रहा है कि वह कुछ नया करने के लिए तैयार हैं. खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री रियलिटी शो बैटलग्राउंड के दूसरे सीजन में शामिल होने जा रही हैं. इस वजह से अटकलें लग रही हैं कि ‘नागिन 7’ शो बंद होने वाला है. 

‘नागिन 7’ की गिरी रेटिंग

कलर्स टीवी पर प्रसारित होते ही ‘नागिन 7’ ने टीआरपी रेटिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया और कुछ हफ्तों तक शीर्ष पर बना रहा. लेकिन समय बीतने के साथ ही शो की दर्शक संख्या में भारी गिरावट आई. अंततः यह और नीचे गिर गया और शीर्ष 5 में कुछ समय रहने के बाद शीर्ष 10 में भी जगह बनाने में असफल रहा. 

क्या बंद होने वाला शो?

कई रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि जल्द ही ‘नागिन 7’ ऑफ एयर होने वाला है. टेली चक्कर के अनुसार एकता कपूर ने अब फैसला कर लिया है कि वो नागिन 7 पर ताला लगा देंगी. हालांकि, न तो निर्माता और न ही चैनल ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की है. साथ ही कहा जा रहा है कि ये अप्रैल फूल का मजाक हो सकता है. 

बैटलग्राउंड शो में प्रियंका आएंगी नजर!

सूत्रों के अनुसार, ‘नागिन 7’ की एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ‘बैटलग्राउंड’ के दूसरे सीजन में मेंटर की भूमिका में नजर आएंगी. शूटिंग अप्रैल में शुरू होने की उम्मीद है.  अब क्या अभिनेत्री एक साथ अपने फिक्शन शो और रियलिटी शो दोनों की जिम्मेदारी संभालेंगी? ये देखना दिलचस्प होगा. खबरों के मुताबिक ‘बैटलग्राउंड’ में अभिषेक मलहान इस सीजन में मेंटर के तौर पर वापसी करेंगे. हालांकि, टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं. रुबीना दिलाइक और आसिम रियाज नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह प्रियंका के साथ खेसारी लाल यादव और राहुल चौधरी होंगे. वहीं, क्रिकेटर शिखर धवन ‘सुपर मेंटर’ के रूप में वापसी करेंगे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST