मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक होटल में काम करने वाले प्रदीप रायकवार उर्फ रानू की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, घटना उस समय हुई जब रानू होटल परिसर में मौजूद एक बंदर को भगाने की कोशिश कर रहा था, उसने पास में पड़ी एक लोहे की पाइप उठाई और उसे बंदर की तरफ लहराया, लेकिन दुर्भाग्यवश वह पाइप ऊपर से गुजर रही 33 KV की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई, हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आते ही रानू बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Chhatarpur Hotel Room Boy Current Death: यह घटना बिजली की लाइनों के पास काम करते समय बरती जाने वाली सावधानी के प्रति एक गंभीर चेतावनी है, बंदरों को भगाने के लिए लोहे की पाइप का उपयोग करना और पास ही हाईटेंशन लाइन का होना इस जानलेवा हादसे की मुख्य वजह बनी, 33,000 वोल्ट की लाइनें इतनी शक्तिशाली होती हैं कि वे पास आने वाली किसी भी धात्विक चीज़ को अपनी ओर खींच लेती हैं, अक्सर लोग जानवरों को भगाने के लिए जो भी हाथ में आए उसे उठा लेते हैं, बिना यह सोचे कि ऊपर से मौत की तारें गुजर रही हैं पुलिस और बिजली विभाग अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या होटल का निर्माण और वहां होने वाली गतिविधियां सुरक्षा मानकों के अनुरूप थीं.
Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…
Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…
अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…
दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…
अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…