<

Haryana: भाभी के कमरे में घुसा देवर, पहले की अश्लील हरकत, फिर जबरदस्ती संबंध… तभी रूम में आ गए बच्चे, जानें- क्या हुआ?

Haryana Crime: हरियाणा के नूंह में एक शख्स अपनी भाभी से रेप करने की कोशिश की. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Haryana Crime News: हरियाणा के नूंह किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बना रहा है. अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शहर के नाम को बदनाम किया है. दरअसल, जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने देवर पर जबरदस्ती रेप करने की कोशिश, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पूर्व कार्यवाहक महिला सरपंच के पति है. पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि उसका पति लंबे समय से लकवे की बीमारी से पीड़ित है. इस दौरान उसका देवर पिछले कई महीनों से उस पर गलत नजर रखता था और कथित तौर पर देर रात फोन कर अश्लील बातें करता था और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता था.

अपनी हरकतों से बाज नहीं आया देवर

पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को लगातार इनकार करती रही, लेकिन उसके बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. शिकायत के अनुसार 13 अप्रैल को जब वह अपने घर लौटी और कमरे में आराम कर रही थी, तभी आरोपी देवर पपीज पुत्र खेचड़ा जबरन कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया.

महिला के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इसी दौरान बच्चों के कमरे में पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता ने पुलिस से अपनी और अपने बच्चों की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है.

जांच के आधार पर आगे की होगी कार्रवाई- पुलिस

फिलहाल थाना रोजका मेव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पंजाब की एक नर्स का भी ड्राइवर ने किया था रेप

बता दें कि इससे पहले मार्च महीने में नूंह में पंजाब की 25 साल की एक नर्स को ट्रक ड्राइवर ने कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया था. इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने और उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की भी धमकी दी थी. इसके बाद पीड़िता किसी तरह रात में वहां से भाग निकली. इसके पुलिस में शिकायत दी. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST