महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में API कॉर्नर के पास एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, करण जाधव नाम का एक युवक जब इलाके से गुजर रहा था, तभी अज्ञात मोबाइल लुटेरों ने उसका फोन छीनने की कोशिश की करण ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों का विरोध किया और अपना मोबाइल नहीं छोड़ा, इससे बौखलाए बदमाशों ने करण के पेट में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गए, घायल करण को तुरंत MGM अस्पताल ले जाया गया, पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर युवक पर वार करते हुए साफ नजर आ रहे हैं.
Chhatrapati Sambhajinagar Mobile Snatching Stabbing: यह घटना शहर के व्यस्त इलाकों में भी नागरिकों की सुरक्षा पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है, API कॉर्नर जैसे महत्वपूर्ण इलाके में सरेराह चाकूबाजी यह दर्शाती है कि अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज इस मामले में सबसे बड़ा सबूत है, इसमें हमलावरों की हुलिया और उनके भागने की दिशा स्पष्ट हो रही है, करण जाधव का पेट में गहरा घाव होने के कारण काफी खून बह चुका है, डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्नैचरों की पहचान के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं, पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Silver Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को देश के विभिन्न शहरों…
Gold Price Today 30 May 2026: शनिवार (30 मई, 2026) को सोने के दाम स्थिर…
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…