<
Categories: क्रिकेट

टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक… बाबर आजम ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित आसपास भी नहीं

Babar Azam 100 Half Century in T20: बाबर आजम ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. इसके साथ बाबर ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली.

पेशावर जाल्मी ने बुधवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 8 विकेट से हराकर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. टीम की यह 7 मैचों में छठी जीत थी, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसी के साथ पेशावर जाल्मी अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. एक बार फिर टीम के लिए सबसे बड़ी भूमिका बाबर आजम ने निभाई. उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए और इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. इसके साथ बाबर ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली.

31 साल के बाबर आजम अब टी20 क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और जोस बटलर ही कर पाए थे. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. उन्होंने 436 मैचों में 116 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं विराट कोहली 419 मैचों में 107 अर्धशतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अब बाबर आजम भी इस खास सूची में शामिल हो गए हैं और उन्होंने खुद को दुनिया के सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों में साबित कर दिया है.

बता दें कि इस लिस्ट में रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी टॉप में भी नहीं है. पीएसएल 2026 में भी बाबर शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक 6 पारियों में 301 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ उनके ही साथी खिलाड़ी कुसल मेंडिस हैं, जिन्होंने 6 पारियों में 330 रन बनाए हैं. वहीं दूसरी ओर, विराट कोहली के लिए भी आईपीएल में शानदार दिन रहा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे. घुटने में तकलीफ होने के बावजूद उन्होंने 49 रन बनाए और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई. इस पारी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. वहीं विराट कोहली ने ऑरेंज कैप की दौड़ में भी बढ़त हासिल कर ली है. उन्होंने 5 पारियों में 228 रन बना लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 224 रन हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST