अहमदाबाद के धंधुका इलाके में हुई सांप्रदायिक हिंसा और तनाव के बीच एक गरीब प्रवासी मजदूर की ज़िंदगी तबाह हो गई, मूल रूप से बिहार के रहने वाले मोहम्मद साबिर, जो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का सपना लेकर गुजरात आए थे, उनकी पंक्चर की दुकान को भीड़ ने आग के हवाले कर दिया साबिर ने यह दुकान 5 से 5.5 लाख रुपये का कर्ज (Loan) लेकर खड़ी की थी, घटना के वक्त वे अपनी जान बचाने के लिए दूर छिपकर अपनी दुकान को जलता देखते रहे, साबिर का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उन्हें निशाना बनाया गया अब उनके पास ना काम बचा है और ना ही कर्ज चुकाने के पैसे.
Mohammad Sabir Puncture Shop Burned Gujarat: मोहम्मद साबिर की आपबीती उस दर्द को बयां करती है जो दंगों के बाद एक आम आदमी को झेलना पड़ता है, साबिर ने बताया कि हमलावर 15-20 की संख्या में थे वे इतने आक्रामक थे कि साबिर में उनके सामने आकर अपनी दुकान बचाने की हिम्मत नहीं हुई, उन्हें डर था कि अगर वे बाहर आए तो भीड़ उनकी जान ले लेगी, एक पंक्चर की दुकान चलाने वाले के लिए 5 लाख रुपये एक बहुत बड़ी रकम होती है पूरा निवेश और मशीनरी जलकर राख हो चुकी है, साबिर अब इस बात से डरे हुए हैं कि वे कर्ज कैसे लौटाएंगे और बच्चों का पेट कैसे पालेंगे साबिर का भावुक बयान— हम सोचते थे कमाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे, अब क्या करें? मन करता है सुसाइड कर लें— समाज और प्रशासन के लिए एक बड़ी चेतावनी है, स्थानीय लोग और नागरिक संगठन अब साबिर की मदद के लिए आगे आ रहे हैं प्रशासन से मांग की जा रही है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन 15-20 लोगों की पहचान की जाए जिन्होंने एक गरीब की आजीविका छीनी है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…