टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, हाल ही में इस कपल ने अपनी गोद भराई की रस्म का आयोजन किया, जिसकी झलकियां इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं दिव्यांका इस मौके पर लाइम ग्रीन कलर के सूट और सिर पर लाल दुपट्टा ओढ़े बेहद खूबसूरत और पारंपरिक अवतार में नजर आईं, वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक अपनी पत्नी का खास ख्याल रख रहे हैं और उनके चेहरे की मुस्कान उनकी उत्सुकता को बयां कर रही है.
Divyanka Tripathi Baby Shower Video: दिव्यांका और विवेक की यह जर्नी उनके फैंस के लिए भी किसी उत्सव से कम नहीं है, पारंपरिक तरीके से हुई इस रस्म में दिव्यांका की गोद भरी गई और परिवार के बड़ों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, दिव्यांका की सादगी और उनके चेहरे की चमक ने सबका ध्यान खींचा वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा वह था जब विवेक ने धीरे से दिव्यांका के बेबी बंप को सहलाया और उस पर एक प्यारा सा ‘किस’ (Kiss) किया, यह पल कपल के बीच के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है, पिछले महीने ही इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा करने के बाद से ही यह जोड़ा काफी उत्साहित है, जून 2026 में उनके पहले बच्चे का जन्म होने वाला है, इस वीडियो के सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और लाखों फैंस ने उन्हें बधाई संदेशों से भर दिया है, लोग इस नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Silver Price Today 18 May 2026: सोमवार (18 मई, 2026) को भी सोने की कीमतों…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
Gold Price Today 18 May 2026: सप्ताह के पहले दिन सोमवार (Gold Price Today 18…
गर्मी के मौसम में लौकी काफी फायदेमंद होती है, जो लोग अपना वजन कम करना…
Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर…
CM Yogi on Namaz: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक…