Doctor Acting Like Tantrik Video: इस घटना ने डॉक्टर और मरीज के बीच के भरोसे वाले रिश्ते को पूरी तरह तार-तार कर दिया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है, समाज का तर्क है कि विज्ञान के मंदिर (क्लिनिक) में इस तरह की 'बाबागिरी' ना केवल मरीजों की जान जोखिम में डालती है, बल्कि उन मेहनती डॉक्टरों की छवि को भी धूमिल करती है जो दिन-रात मानवता की सेवा करते हैं, इस तथाकथित डॉक्टर की अजीबोगरीब हरकतों को देखते हुए इसकी डॉक्टरी डिग्री की सत्यता पर गंभीर संदेह पैदा होता है, जिसके चलते लोग अब प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसे 'ढोंगी' पेशेवरों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए, उनका लाइसेंस तुरंत रद्द हो और उनके शैक्षणिक दस्तावेजों की उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित की जाए.
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी का भी माथा घूम जाए एक व्यक्ति, जो खुद को डॉक्टर कहता है और बकायदा क्लिनिक खोलकर बैठा है, एक महिला मरीज के साथ बेहद अजीब और आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा है, गले में स्टेथोस्कोप (Stethoscope) लटकाए यह तथाकथित डॉक्टर महिला का इलाज विज्ञान से नहीं, बल्कि अंधविश्वास से करने का दावा कर रहा है, वह महिला के बाल पकड़कर उन्हें हवा में लटका रहा है, अजीबोगरीब आवाजें निकाल रहा है और जोर-जोर से धार्मिक नारे लगा रहा है, यह दृश्य किसी आधुनिक क्लिनिक का नहीं, बल्कि किसी ओझा-तांत्रिक के डेरे जैसा दिख रहा है.
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और…