कुछ यूजर्स ने वीडियो में चल रहे गरबा डांस को कल्चर के प्रति प्यार और खुशी जाहिर करने का तरीका बताया है जबकि कुछ लोग ने इतने हाईली सेंसिटिव जोन में डांस करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है
एयरपोर्ट का रनवे बना 'गरबा का मंच': घेरा बनाकर डांस करने लगे इंडियन टूरिस्ट; वीडियो देख भड़के लोग, पूछा- 'जगह का तो ध्यान रखते'
वियतनाम में एयरपोर्ट के रनवे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंडियन टूरिस्ट का एक ग्रुप गरबा डांस करते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर फॉरेन ट्रेवल एटीकेट्स और पब्लिक बिहेवियर पर तीखी बहस छेड़ दी है. ये वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर रेडिट, फेसबुक और यूट्यूब पर भी चल रही है, जिसमें इंडियन ट्रेवलर्स एक बड़े सर्कल में घूम-घूम पर गरबा कर रहे हैं. ये वीडियो प्लेन की बोर्डिंग के तुरंत पहले या बाद का लग रहा है. वीडियो में पीछे की तरफ अन्य यात्री भी नजर आ रहे हैं. कुछ विदेशी डांस में शामिल होते नजर आ रहे हैं तो कुछ दूर खड़े रहकर वीडियो शूट कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे इंडियन टूरिस्ट का एक ग्रुप वियतजेट एयर के विमान के पास पूरे उत्साह के साथ गरबा डांस परफॉर्म करता है. लोग काफी खुश और जोश से भरे हुए दिख रहे हैं. एक नजर में लगेगा जैसे एयरपोर्ट का रनवे डांस का मंच ही बन गया हो, जिसमें एक घेरा बनाकर सभी लोग अपनी फीलिंग को एक्सप्रेस कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप में साफ देख सकते हैं कि इंडियन टूरिस्ट ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए एयरपोर्ट का सबसे सेंसिटिव एरिया चुना है. बगल में एयरक्राफ्ट भी नजर आ रहे हैं. आमतौर पर ऐसे एरिया में यात्रियों की आवाजाही पर प्रतिबंध होता है, जिसके पीछे सिक्योरिटी रीजन्स होते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग वीडियो देखकर नाराजदी जाहिर कर रहे हैं.
A video of Indian tourists breaking into an impromptu garba performance on an airport tarmac in Vietnam has gone viral online, triggering a wave of reactions across social media — with many users expressing shock and disappointment over the unusual scene unfolding beside a parked… pic.twitter.com/r3dq8x7wjL
— Mojo Story (@themojostory) May 28, 2026
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर अलह बहस छेड़ दी है. लोगों का कहना है कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस तरीके का व्यवहार बिल्कुल जायज नहीं था. ऐसी एक्टीविटीज के कारण ही विदेशों में भारतीयों के खिलाफ नेगेटिव विहेवियर देखने को मिलता है और लोग इंडियन्स को गलत तरीके से जज करने लगते हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ने विदेश यात्राओं के दौरान वहां के नियम और पब्लिक डेकोरम का पालन करने की सलाह दी है.
एक यूजर ने लिखा है कि ये बेवकूफा भरा काम है. मैं भी गुजराती हूं और गरबा पसंद करता हूं, लेकिन जो भी वीडियो में चल रहा है वो हद से ज्यादा है.
अन्य यूजर ने लिखा है कि लोग खुश है लेकिन उन्हें टाइम और प्लेस का भी सम्मान करना चाहिए था.
ये भी पढ़ें:- ‘फेसबुक वाले बॉयफ्रेंड’ के चक्कर में उजाड़ लिया सुहाग: ₹10,000 का लालच देकर रेत दिया गला, रेलवे ट्रेक के पास मिला शव!
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…
सोशल मीडिया पर हुए प्यार के चक्कर में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर…
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें आईटी कंपनी की…
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…