देहरादून के एक परीक्षा केंद्र में संगठित नकल का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरी व्यवस्था को हिला कर रख दिया है, यहां माफियाओं ने सेंटर परिसर के भीतर ही जमीन के नीचे एक छिपा हुआ बेसमेंट तैयार किया था, जहां से वे 'प्रॉक्सी सर्वर' चला रहे थे, इस गुप्त कंट्रोल रूम के जरिए माफियाओं ने परीक्षा केंद्र के सभी 100 सिस्टम्स का रिमोट एक्सेस हासिल कर लिया था, जांच में खुलासा हुआ है कि जिन छात्रों ने मोटी रकम दी थी, उनके कंप्यूटर को इंटरनेट के माध्यम से हैक कर बाहर बैठा व्यक्ति सवालों के जवाब दे रहा था, इस हाई-टेक सेंधमारी में ना केवल स्थानीय नेटवर्क बल्कि परीक्षा आयोजित करने वाली वेंडर कंपनी के मुख्य सर्वर की सुरक्षा में भी बड़ी चूक सामने आई है, पुलिस अब इस डिजिटल नेटवर्क के मास्टरमाइंड और इसमें शामिल अधिकारियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है.
Proxy Server Hacking Uttarakhand Online Exam Fraud: देहरादून में एक परीक्षा केंद्र पर नकल माफियाओं ने फिल्म की तरह जमीन के नीचे एक गुप्त कमरा बनाकर सबको हैरान कर दिया है, इस सेंटर पर चल रही परीक्षा के दौरान माफियाओं ने अपना एक अलग सर्वर सेटअप किया था, जिसके जरिए वे बाहर बैठकर छात्रों के कंप्यूटर कंट्रोल कर रहे थे, उनके पास सेंटर के सभी 100 कंप्यूटरों के खास पते (IP Address) थे, जो छात्र पैसे देते थे उनका पेपर कोई और ही हल कर रहा था, इस बड़ी धोखाधड़ी ने ऑनलाइन परीक्षा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अब पुलिस इस पूरे गिरोह की तलाश में जुटी है.
Bulandshahr Monkey Throws Money: बुलंदशहर में एक हैरतअंगैज घटना ने सबको चौंका दिया. दरअसल कचहरी…
Immuniy Booster Juice: कई लोग सालभर सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहते हैं. ऐसे…
दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…