खुशियों के माहौल में उस वक्त मातम और सन्नाटा पसर गया जब एक दूल्हे ने सात फेरों से ठीक पहले "Scorpio" गाड़ी की मांग रख दी, दूल्हा पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर दूल्हा मर्यादा को ताक पर रखकर मंडप से ही भाग खड़ा हुआ, यह दृश्य किसी फिल्मी ड्रामे जैसा था जहां दूल्हा आगे-आगे भाग रहा था और बाराती उसे पकड़ने के लिए पीछे-पीछे दौड़ रहे थे, यह घटना सीधे तौर पर हमारे समाज के उस दहेज लोभी चेहरे को उजागर करती है, जहां आज भी एक बेटी के भविष्य से ज्यादा महत्व एक लग्जरी गाड़ी को दिया जाता है.
Groom Runs Away Due To No Scorpio In Dowry: यह घटना केवल एक शादी टूटने की खबर नहीं है, बल्कि एक गंभीर सामाजिक अपराध है मंडप से भागना यह दर्शाता है कि दूल्हे के लिए रिश्ता एक व्यापारिक डील से ज्यादा कुछ नहीं था, गाड़ी की चमक के आगे उसे अपनी और अपने परिवार की गरिमा की कोई परवाह नहीं रही एक पिता जो सालों की जमा-पूंजी अपनी बेटी की शादी में लगा देता है, उसे ऐसे मोड़ पर छोड़ना मानसिक और सामाजिक रूप से हत्या करने के समान है, दहेज निषेध अधिनियम के तहत ऐसे मामलों में कड़ी FIR और गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि समाज में यह कड़ा संदेश जाए कि रिश्तों का सौदा करने वालों के लिए जेल ही सही जगह है कब तक शिक्षित युवा और उनके परिवार गाड़ियों और नकदी के लिए हाथ फैलाते रहेंगे? यह घटना युवाओं से सवाल पूछती है कि क्या उनकी काबिलियत सिर्फ एक ‘Scorpio’ के बराबर है?
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…