Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री ने 12 सालों में कई ऐसी वैश्विक उपलब्धियां हासिल की हैं.
जनता को मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां बताएगी भाजपा
Modi Government 12 Years : भारतीय लोकतंत्र के इतिहास 26 मई सिर्फ एक तारीख ही नहीं थी, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और वैश्विक दिशा बदलने वाला महान और निर्णायक क्षण साबित हुआ. इसी दिन नरेन्द्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली. पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने केवल सरकार नहीं चलाई, बल्कि शासन की कार्यशैली, विदेश नीति, सुरक्षा नीति, डिजिटल क्रांति और भारत की वैश्विक छवि को पूरी तरह बदल दिया है. जिस भारत को कभी दुनिया “कमजोर अर्थव्यवस्था” के रूप में देखती थी, वही भारत आज वैश्विक मंचों पर निर्णायक शक्ति, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है. इन 12 सालों में पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते कई ऐसी वैश्विक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनकी देश दुनिया में धूम है. पीएम मोदी न सिर्फ सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय वैश्विक राजनेता हैं, बल्कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइल जैसे साहसी फैसले लेकर देश का नाम रोशन किया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने 8 जून से 12 जून तक केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा मीडिया से संवाद किया जाएगा. 11 जून और 12 जून को सभी एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे. इसके अलावा गैर-NDA शासित राज्यों में मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष मीडिया को संबोधित करेंगे.
सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और सांसद तथा वरिष्ठ नेता इस अभियान में भाग लेंगे. इस दौरान वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 500 प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित किया जाएगा.
हर राज्य में लाभार्थियों के लिए शिविर लगयाा जाएगा, जिसमें 12 साल की उपलब्धियों की प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती के लिए कार्यशालाएं लगाई जाएंगी. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. इसी कड़ी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा.
Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…
Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…