<

बिहार में मोबाइल टावर से लटका मिला युवक का शव, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है. वीरता चौक पर स्थित साठ फीट ऊंचे टावर से लटकते शव को देख गांव में अफरा तफरी मच गई.

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है. वीरता चौक पर स्थित साठ फीट उंचे टावर से लटकते शव को देख गांव में अफरा तफरी मच गई. मृतक की पहचान वीरता चौक के रहने वाले हैदर मियां के रुप में हुई है. मृतक हैदर का परिवार पिछले कुछ वर्षो से घोड़ासहन के वीरता चौक पर रह रहा है, जबकि उसका परिवार नेपाल का रहने वाला हैं और उसके पिता मजदूरी करते हैं.

बताया जाता है कि मृतक हैदर पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. आर्थिक परेशानी और पारिवारिक जिम्मेदारियों का वहन न कर पाना ही युवक की मौत की वजह बताया जा रहा है. करीबी लोगों की माने तो हैदर पिछले कुछ समय से पैसो की तंगी के कारण परेशान था, जिसके बाद मृतक ने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है.

पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची

जानकारी के अनुसार मृतक आज तड़के सुबह घर से निकला. अगले दिन सुबह जब लोगों की नजर टावर पर गई, तो वहां युवक का शव लटका देख उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टावर से नीचे उतारा.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार युवक टावर पर चढ़ कर फंदे से लटक गया था. पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है और मृतक हैदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

परिवार सदमें में

जानकारी के अनुसार मृतक हैदर के पिता पेशे से मजदूर है, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. काम का अभाव और गरीबी के कारण परिवार पिछले कुछ दिनों से परिवार जीवन यापन के लिए संघर्षरत था. मृतक के पिता इस घटना के बाद सदमें में है. सच भी है, इस दुनिया में एक पिता के लिए इससे ज्यादा भयावह और कुछ नहीं हो सकता कि उसे अपने पुत्र का शव देखना पड़े.

Team Indianews

Share
Published by
Team Indianews

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST