डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम खाना चाहिए या नहीं? अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो इसका जवाब है हां आप खा सकते हैं लेकिन इसके लिए सही तरीका ज्यादा जरूरी है.
डायबिटीज के मरीज कैसे खाएं केला और सेब
Diabetic Patients Eating Mango and Banana in the Right Way: गर्मियों के मौसम में लोग आम खाना बहुत पसंद करते हैं. साथ ही बनाना शेक भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है. हालांकि बहुत से लोगों को डायबिटीज होती है, जिसके कारण वे कई फल खाने से कतराते हैं. ऐसे में अक्सर मन में ये सवाल भी होता है कि आखिर डायबिटीज के मरीजों को आम और केला खाने चाहिए या नहीं. अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो आज हम आपके इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं.
दरअसल, डायबिटीज के मरीज गर्मियों में आम और केला खा सकते हैं लेकिन उन्हें कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. उन्हें एक सीमित मात्रा में आम और केले खाने चाहिए. इस दौरान उन्हें कुछ सावधानियां बरतने की भी ज़रूरत है.
आम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. इसमें नेचुरल शुगर और कार्ब्स होते हैं. हालांकि इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए. डायबिटीज के मरीज रोजाना एक मध्यम आकार का आम या आधा आम खा सकते हैं. डायबिटीज पेशेंट्स को आम का जूस, शेक और आमरस नहीं पीना चाहिए. इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है.
डायबिटीज के मरीजों को केले का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर मन करता है, तो कम मात्रा में केले का सेवन कर सकते हैं. बहुत ज्यादा पके केले नहीं खाने चाहिए. छोटे या कम पके केले आपकी सेहत पर नेगेटिव असर नहीं डालेंगे.
आम और केलों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए. इनका सेवन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच करना चाहिए क्योंकि इस दौरान मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहता है. रात के समय इसका सेवन न करें. बता दें कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में है, तो आप दिन के समय 100-150 ग्राम तक आम या एक छोटा केला खा सकते हैं. इन फलों का सेवन करने के बाद शुगर की जांच जरूर करें.
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…
Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…
Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…
Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…