<
Categories: वीडियो

राम नवमी शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी, पीड़ित दुकानदारों ने लगाया ‘लूटपाट’ का आरोप!

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर (रघुनाथगंज) क्षेत्र में शुक्रवार शाम राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान भीषण हिंसा भड़क उठी, प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विवाद उस समय शुरू हुआ जब फूलतला ट्रैफिक मोड़ और सिसतला इलाके में तेज संगीत और झंडे लगाने को लेकर दो समूहों में कहासुनी हो गई, इसके बाद भीड़ हिंसक हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई आरोप है कि "जय श्री राम" के नारे लगाती एक भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय की कई दुकानों में तोड़फोड़ की, उन्हें लूटा और फिर आग के हवाले कर दिया इस हिंसा में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों (CAPF) को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Jangipur Murshidabad Ram Navami Violence 2026: जंगीपुर की यह घटना क्षेत्र में बढ़ती सांप्रदायिक संवेदनशीलता और चुनावी माहौल के बीच एक बड़ी चुनौती है बताया जा रहा है कि हरे झंडे के ऊपर उसे लगाए जाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया साथ ही, मस्जिद के पास बज रहे तेज संगीत ने भी तनाव को हवा दी, फूलतला चौराहे के पास की कई फल और कपड़ों की दुकानों को आग लगा दी गई, वीडियो फुटेज में भीड़ को दुकानों से सामान निकालते और सड़क पर फेंकते देखा गया है पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, मुर्शिदाबाद के DIG अजीत सिंह यादव खुद मौके पर मौजूद हैं इलाके में BNSS की धारा 163 पूर्व में धारा 144 लागू कर दी गई है ताकि भीड़ इकट्ठा ना हो सके,बीजेपी ने इसे हिंदुओं पर हमला और ‘सुनियोजित साजिश’ बताया है, जबकि स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने इसे शांति भंग करने की कोशिश करार देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, मुर्शिदाबाद का इतिहास पिछले कुछ वर्षों में ऐसी हिंसाओं से भरा रहा है (जैसे 2024 और 2025 की घटनाएं), जो प्रशासन की विफलता की ओर इशारा करता है.

Recent Posts

Tesla Model Y L vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

दोनों कारों की कीमत में अंतर है. अगर आप इन दोनों ही कारों को लेकर…

Last Updated: May 31, 2026 20:36:28 IST

Toyota Taisor vs Jeep Compass: कौन सी कार है सेग्मेंट की बेस्ट? किसमें मिलते हैं एडवांस फीचर्स, किसे लेना रहेगा सही

अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे…

Last Updated: May 31, 2026 20:33:56 IST

Funny Jokes: तुमने कोई नेक काम किया है? टीचर के पूछने पर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर सिर पकड़ लेंगे

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: May 31, 2026 19:03:38 IST

DRDA: मोबाइल से देखता था महिला वॉशरूम का फुटेज, एकतरफा प्यार में कर्मचारी ने पार की सारी हदें, अब सलाखों के पीछे

Jagatsinghpur DRDA Office Case: ओडिशा में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के दफ़्तर में महिलाओं…

Last Updated: May 31, 2026 18:29:10 IST