कोलकाता के आनंदपुर में भीषण आग ने 21 जिंदगियां ले ली और 23 लोग लापता हैं, सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले इन गोदामों में लगी आग ने पूरे प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है, यह हादसा है या 'मर्डर', इसकी जांच जारी है.
Kolkata Fire Tragedy Missing Workers Anandpur: कोलकाता के आनंदपुर इलाके में सुबह करीब 3 बजे एक ऐसी आग लगी जिसने देखते ही देखते सब कुछ राख कर दिया, जब पूरा शहर गहरी नींद में था, तब कई गोदामों में रखे ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली और वहां सो रहे मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला, अब तक 21 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 लोग अब भी लापता हैं—डर है कि मरने वालों का आंकड़ा 44 तक पहुंच सकता है, शुरुआत में चर्चा थी कि यह ‘Wow! Momo’ का गोदाम है, लेकिन कंपनी ने इसे पूरी तरह नकार दिया है, अब सवाल यह है कि बिना सुरक्षा नियमों के ये गोदाम किसके इशारे पर चल रहे थे? क्या उन 23 लापता लोगों का कोई सुराग कभी मिल पाएगा या वे इस मलबे के राज के साथ ही दफन हो गए?
MLC Elections 2026: BJP ने उद्योगपति अरुण लखानी को जो NCP सांसद सुप्रिया सुले की…
IPL Unique Record: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट और गेंदबाज सुयश शर्मा ने आईपीएल…
एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…
R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…
फेमस टूरिस्ट स्पॉट कसोल से एक चौंकाने वाली वीडियो सामने आ रही है जहां एक…
नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…