दिल्ली एयरपोर्ट के महिला प्रेयर रूम (Women's Prayer Room) से एक विवादित घटना सामने आई है, जिसमें बीजेपी नेता माधवी लता पर गंभीर आरोप लग रहे हैं, बताया जा रहा है कि प्रेयर रूम में पहले से मौजूद मुस्लिम महिलाओं को देखकर माधवी लता ने वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी, सोशल मीडिया पर यूजर्स का दावा है कि यह श्रद्धा कम और वहां मौजूद महिलाओं को परेशान या 'हैरान' करने की कोशिश ज्यादा थी, इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक मर्यादा और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता के मुद्दे को गर्मा दिया है.
Madhavi Latha Delhi Airport Controversy 2026: दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई यह घटना ना केवल धार्मिक पहचान से जुड़ी है, बल्कि यह व्यक्तिगत गरिमा और सार्वजनिक स्थलों के उपयोग पर भी गंभीर सवाल उठाती है माधवी लता, जो अक्सर अपने बयानों और कार्यों के कारण चर्चा में रहती हैं, इस बार दिल्ली एयरपोर्ट के प्रेयर रूम में अपनी गतिविधियों के कारण निशाने पर हैं, वहां मौजूद लोगों का दावा है कि माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं को देखते ही जानबूझकर पूजा शुरू की ताकि उन्हें असहज महसूस कराया जा सके, आलोचकों का कहना है कि कुछ लोगों को अपना धर्म तभी याद आता है जब वे दूसरे समुदाय के लोगों को अपनी इबादत करते देखते हैं, इंटरनेट पर एक वर्ग इसे माधवी लता की धार्मिक स्वतंत्रता बता रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे ‘धार्मिक ध्रुवीकरण’ और दूसरों के निजी प्रार्थना स्थल में दखलअंदाजी मान रहे है,यह घटना दर्शाती है कि समाज में असहनशीलता किस कदर बढ़ चुकी है कि प्रार्थना जैसे शांतिपूर्ण कार्य भी अब विवाद और टकराव का केंद्र बनते जा रहे हैं, लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट जैसे न्यूट्रल स्पेस में हर किसी को बिना किसी डर या दिखावे के अपनी इबादत करने का अधिकार होना चाहिए.
Xiaomi SU7: शाओमी अब तक मुख्य रूप से अपने स्मार्टफ़ोन के लिए जाना जाता था.…
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी 291 सीटों पर चुनाव लड़…
भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह के अचार बनाये जाते हैं. ऐसा ही एक…
Ghaziabad हर असाइनमेंट के बदले युवाओं को 5,000 से 20,000 रुपये तक दिए जाते थे.…
Dhurandhar Movie Ban: 'धुरंधर' की सफलता के बीच खाड़ी देशों में लगा बैन! जानें आखिर…
Rajasthan Board RBSE 10th Topper List 2026 Released: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट के साथ टॉपर्स…