<
Categories: मनोरंजन

Who is Isha Rikhi: बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से रचाई शादी! वरमाला पहने दिखे रैपर, सास ने खुद साझा की तस्वीरें

Badshah Wedding | Badshah Isha Rikhi viral photos: रैपर बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शादी कर ली है. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. ये तस्वीरें खुद सिंगर की सास ने साझा की है.

Rapper Badshah Wedding News | Badshah Isha Rikhi Viral photos: रैपर बादशाह ने गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शादी कर ली है. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. ये तस्वीरें खुद सिंगर की सास ने साझा की है. हालांकि, अभी तक इसपर रैपर की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि बादशाह और ईशा पिछले करीब चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. खबरों के मुताबिक, उनकी मुलाकात एक पार्टी में उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए.

वरमाला पहने दिखे रैपर

खबरों के मुताबिक, गायक-रैपर बादशाह ने पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी से शादी कर ली है. ईशा की मां पूनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनसे पता चलता है कि दोनों अब शादीशुदा हैं. तस्वीरों में बादशाह और ईशा अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की रस्मों में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में बादशाह भूरे रंग के कुर्ते और सुनहरे साफे में नजर आ रहे हैं, वहीं ईशा पारंपरिक लाल सलवार कमीज में दिख रही हैं. एक वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं. 

कौन हैं ईशा रिखी?

ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा और मॉडलिंग जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने 2012 में फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट’ में एक छोटी भूमिका से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जो उस समय की सबसे सफल पंजाबी फिल्मों में से एक थी. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया  है. 

बादशाह की पहले भी हो चुकी है शादी

बादशाह की शादी पहले जैस्मीन मसीह से हुई थी. खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और उन्होंने 2012 में शादी की थी. 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ. 2020 में दोनों अलग हो गए और अब जैस्मीन मसीह अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST