मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में नेशनल हाईवे-135 पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हुआ है जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज़ रफ़्तार में स्टंट कर रहे थे, प्रत्यक्षदर्शियों और वीडियो साक्ष्यों के अनुसार बाइक चला रहे युवकों के हाथ में कट्टा (अवैध हथियार) भी था और उनके पीछे दूसरी बाइक पर सवार दोस्त इस पूरे 'खतरनाक स्टंट' का वीडियो बना रहे थे, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर से टकरा गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
Mauganj NH-135 Bike Accident: यह घटना केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि युवाओं के बीच बढ़ते ‘रील कल्चर’ के घातक परिणामों का एक भयावह उदाहरण है बहुत तेज रफ़्तार और लापरवाही सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवक खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे उनका ध्यान सड़क से हट गया वीडियो में युवकों के हाथ में कट्टा नज़र आ रहा है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था और युवाओं के भटकते रास्तों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, एक ही परिवार और कुनबे के तीन युवाओं की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, प्रशासन ने अपील की है कि हाईवे पर स्टंट और रील बनाना ना केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह आपके और दूसरों के जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…