Mauganj NH-135 Bike Accident: यह घटना केवल एक सड़क हादसा नहीं, बल्कि युवाओं के बीच बढ़ते ‘रील कल्चर’ के घातक परिणामों का एक भयावह उदाहरण है बहुत तेज रफ़्तार और लापरवाही सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए युवक खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे उनका ध्यान सड़क से हट गया वीडियो में युवकों के हाथ में कट्टा नज़र आ रहा है, जो क्षेत्र में कानून व्यवस्था और युवाओं के भटकते रास्तों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, एक ही परिवार और कुनबे के तीन युवाओं की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, प्रशासन ने अपील की है कि हाईवे पर स्टंट और रील बनाना ना केवल गैर-कानूनी है, बल्कि यह आपके और दूसरों के जीवन के लिए जानलेवा साबित हो सकता है.
9