<
Categories: क्रिकेट

KKR vs RR: घटिया कप्तानी.. फ्लॉप बल्लेबाजी… IPL 2026 में टीम की नैया डुबोता स्टार खिलाड़ी

KKR vs RR: अजिंक्य रहाणे का आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बैटिंग और कप्तानी के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन अब तक वह खराब कप्तानी के साथ लगातार रन बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं.

Ajnkya Rahane Flop Show Continue: अजिंक्य रहाणे का आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें बैटिंग और कप्तानी के लिए टीम में शामिल किया था, लेकिन अब तक वह खराब कप्तानी के साथ लगातार रन बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं. छह मुकाबलों में उन्होंने केवल 157 रन बनाए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 19 अप्रैल को मैच में भी वह 2 गेंदे खेलकर शून्य पर आउट हो गए.
रहाणे की सबसे अच्छी पारी मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई, जहां उन्होंने 67 रन बनाए. हालांकि इस एक पारी को छोड़ दें तो बाकी मुकाबलों में उनका बल्ला पूरी तरह शांत रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 41 रन जरूर बनाए, लेकिन वह भी मैच बदलने वाली पारी नहीं थी. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह सिर्फ 13 रन बना सके. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके बल्ले से केवल 8 रन निकले और वह नाबाद रहे. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 28 रन बनाए, लेकिन अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके.
सबसे निराशाजनक प्रदर्शन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रहा, जहां वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए. एक अनुभवी बल्लेबाज़ से टीम को जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहती है, वह अब तक नहीं दिखा है. रहाणे लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं और उनकी धीमी बल्लेबाज़ी भी टीम के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है.
अगर कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में आगे बढ़ना है, तो रहाणे को जल्द अपनी फॉर्म हासिल करनी होगी. वरना टीम मैनेजमेंट को उनके स्थान पर दूसरे विकल्पों के बारे में सोचना पड़ सकता है. रहाणे की कप्तानी पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब तक राजस्थान ने 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उन्हें 5 में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की हालत इस साल काफी खराब है. वह पाइंट टेबल में भी सबसे नीचे हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

‘वो मेरी शादी…’ लड़की की मर्जी के खिलाफ अधेड़ से तय की सगाई, तो थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 1, 2026 17:53:27 IST

पारूल विश्वविद्यालय ने वर्बल ड्युएल 2026 राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय चर्चा का आयोजन किया

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 30 सितंबर: पारूल विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डेवलपमेंट अँड कम्युनिकेशन (सीडैक) द्वारा…

Last Updated: October 1, 2026 17:52:21 IST

Bihar News: गया पितृपक्ष मेले में ड्यूटी टाइम पर पुलिसकर्मी ने बनाई रील, प्रशासन हुआ सख्त, हो सकती है गंभीर कार्रवाई

गया पितृ पक्ष मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बिहार पुलिस की कांस्टेबल साक्षी अग्रवाल…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:41 IST

Invertis University HackBhoomi 2.0 में 1,400 Students, 100 Teams SIH के लिए Nominated

नई दिल्ली,30 सितंबर: किसी idea को solution में बदलने के लिए सिर्फ सोच काफी नहीं…

Last Updated: October 1, 2026 17:37:31 IST

Invertis University के Prem Kumar Shreshtha करेंगे World Armwrestling में भारत का प्रतिनिधित्व

National level performance के बाद MBA Student Prem Kumar Shreshtha को Global Championship में compete…

Last Updated: October 1, 2026 17:22:10 IST

Maharashtra News: नांदेड़ के एक सरकारी स्कूल में क्लास के बीच में ही गिर गई छत, 6 छात्राएं घायल, एक की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. नांदेड़…

Last Updated: October 1, 2026 17:11:32 IST