मुजफ्फरनगर की रहने वाली मुस्कान ने डॉक्टर सुलेमान और उनकी पत्नी आबिदा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, युवती का कहना है कि उसे इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया और फिर उसका शारीरिक शोषण किया गया, आरोपियों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जिसके जरिए वे उसे पिछले 14 महीनों से ब्लैकमेल कर रहे थे, अब पीड़िता न्याय के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगा रही है.
Justice For Muskan Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के इस मामले ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है, पीड़ित युवती के अनुसार डॉक्टर सुलेमान और उसकी पत्नी ने पहले उसे अपनापन दिखाकर घर बुलाया, एक दिन तबीयत खराब होने पर डॉक्टर ने उसे नशीला इंजेक्शन लगा दिया, जब युवती को होश आया तो वह निर्वस्त्र थी और उसके साथ गलत काम किया जा चुका था, हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर की पत्नी आबिदा ने इस घिनौने कृत्य में अपने पति का साथ दिया और युवती का वीडियो बनाया, पिछले 2 साल से इस वीडियो के दम पर उसे डराया-धमकाया जा रहा था और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जब युवती के पिता विदेश से लौटे, तब उसने हिम्मत जुटाकर सारी बात बताई हालांकि, परिवार का आरोप है कि पुलिस शुरुआत में मामले को टालती रही, अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और युवती द्वारा आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया है पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार बताया जा रहा है.
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…
Silver Price Today 19 May 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…
Gold Price Today 19 May 2026 : मंगलवार (19 मई, 2026) को भी सोने की…