<

सार्वजनिक विश्वविद्यालय में “समत्वम्” कार्यक्रम का आयोजन

सूरत (गुजरात), मार्च 19: सार्वजनिक विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2026 को “समत्वम् (समानता सम्मान सशक्तिकरण समावेशी और सशक्त समाज…

सूरत (गुजरात), मार्च 19: सार्वजनिक विश्वविद्यालय के महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2026 को “समत्वम् (समानता सम्मान सशक्तिकरण समावेशी और सशक्त समाज की दिशा में एक पहल)” विषय पर Gender Sensitisation Programme का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लैंगिक समानता, संवेदनशीलता एवं समावेशिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय समुदाय को इन विषयों पर सार्थक संवाद के लिए प्रेरित करना था।
सार्वजनिक विश्वविद्यालयwidth=

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में श्री आशीष वकील, President, सार्वजनिक विश्वविद्यालय एवं डॉ. किरण पंड्या, Provost, सार्वजनिक विश्वविद्यालय की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री श्रद्धा शाह, Founder Tapperz Dance School, तथा Advocate हीरल पनवाला उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अतिथि वक्ताओं के प्रेरणादायी संबोधन रहे। सुश्री श्रद्धा शाह ने अपने अनुभव साझा करते हुए अनुशासन, दृढ़ता और आत्म-अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं Advocate हीरल पनवाला ने अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए आत्मविश्वास, जागरूकता और सशक्तिकरण के महत्व पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के अंतर्गत लोगो निर्माण, पोस्टर निर्माण, बुकमार्क निर्माण, वाद-विवाद तथा मूवी रिव्यू जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम संवाद, प्रेरणा और जागरूकता का प्रभावी मंच सिद्ध हुआ तथा एक समावेशी, सम्मानजनक और समान समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।

(The article has been published through a syndicated feed. Except for the headline, the content has been published verbatim. Liability lies with original publisher.)

Indianews Webdesk

Recent Posts

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST