Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था. लेकिन क्या आपको पता है कि जब अभिनेता को ये रोल मिला था तो वह भड़क उठे थे.
अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की कैसे हुई थी कास्टिंग
Akshaye Khanna: फिल्म ‘धुरंधर’ के पहले भाग में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाकर महफिल लूट ली थी. इस किरदार को लेकर हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब वह आए तो रणवीर सिंह पहले से कास्ट हो चुके थे. कास्टिंग डायरेक्टर ने बताया कि अक्षय खन्ना को चुनने के दौरान गजब का वाकया हुआ. पढ़िए पूरी खबर.
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा इंडिया टुडे से फिल्म ‘धुरंधर’ की कास्टिंग को लेकर खुलासा किया. उन्होंने कहा, ‘जब मैं आया तब रणवीर सिंह पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे. एक बार जब आपके पास एक बड़ा स्टार आ जाता है, तो और अन्य कलाकारों को लाना नामुमकिन हो जाता है. मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का यही तरीका है.’ कास्टिंग डायरेक्टर ने आगे कहा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि वो दानिश पंडोर, राकेश बेदी, अक्षय खन्ना या आर माधवन थे. कास्टिंग के छोटे से छोटे विचार पर भी बारीकी से काम किया जाता था.’
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया कि कैसे उन्हें रहमान डकैत के किरदार के लिए अक्षय खन्ना को कास्ट करने के लिए चनौती का सामना करना पड़ा. कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैंने तब ‘छावा’ फिल्म नहीं देखी थी. लेकिन मैंने उन्हें फोन किया. उन्होंने पहले मुझे डांटा. फिर कहा, ‘पागल हो गया है क्या?’ मैंने उनसे कम से कम एक बार मेरी बात सुनने को कहा. फिर मैंने उनसे ऑफिस आने के लिए कहा.’ इसपर अक्षय खन्ना ने कहा, ‘ मैं तो यहां रहता ही नहीं हूं. बोलो कहां आना है?’
अक्षय खन्ना के साथ हुई मुलाकात के बारे में बताते हुए मुकेश छाबड़ा ने कहा, ‘वह आए और चार घंटे तक बैठे रहे. उन्होंने चुपचाप सुना. जब मुलाकात खत्म हुई, तो उन्होंने कहा, ‘वाह, बहुत बढ़िया है.’ फिर उन्होंने कहा, ‘शाबाश यार. बहुत मजा आएगा.’ कुछ समय बाद अक्षय ने मुकेश छाबड़ा को वापस फोन किया और फिल्म में काम करने की पुष्टि की.
आज 19 मार्च को आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. हालांकि, इसमें अक्षय खन्ना नहीं नजर आ रहे हैं, क्योंकि पहले भाग में उनके किरदार रहमान डकैत की मौत हो गई थी.
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…