<
Categories: वीडियो

देर रात पत्नी से 16 घंटे काम लेने पर भड़का पति, कॉर्पोरेट शोषण पर छिड़ी बहस, क्या चार्टर्ड अकाउंटेंट होना एक सज़ा है या मां होना?

एक शख्स ने इंटरनेट पर अपनी पत्नी की आपबीती सुनाते हुए कॉर्पोरेट जगत के क्रूर चेहरे को बेनकाब किया है उसकी पत्नी, जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) है और हाल ही में मां बनी है, रात के 1:30 बजे भी ऑफिस का काम करने को मजबूर है पति के अनुसार, वह पिछले 16 घंटों से लगातार काम कर रही है, एक तरफ छोटा बच्चा है जिसे मां के समय और देखभाल की ज़रूरत है और दूसरी तरफ बॉस की डेडलाइन्स का पहाड़, पति ने सवाल उठाया है कि क्या एक शिक्षित और काबिल महिला होना उसके लिए बोझ बन गया है? क्या समाज और कंपनियां नई माताओं के प्रति ज़रा भी सहानुभूति नहीं रखतीं?

New Mother CA Working 16 Hours Post Viral: यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि उन हजारों कामकाजी महिलाओं का है जो माँ बनने के बाद ‘करियर’ और ‘कर्तव्य’ के बीच पिस रही हैं पति ने जोर देकर कहा कि उसकी पत्नी ने सीए (CA) जैसी कठिन परीक्षा पास की है, लेकिन कार्यस्थल पर उसकी इस मेहनत और वर्तमान स्थिति का सम्मान नहीं किया जा रहा है, एक सामान्य इंसान के लिए भी 16 घंटे काम करना शारीरिक और मानसिक रूप से थका देने वाला होता है, ऐसे में एक नई मां के लिए यह किसी ‘टॉर्चर’ से कम नहीं है, यह घटना दर्शाती है कि ‘वर्क फ्रॉम होम’ की आड़ में कंपनियां अब कर्मचारियों के निजी समय का भी अतिक्रमण करने लगी हैं, इंटरनेट पर लोग उस बॉस और कंपनी के नाम का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं ताकि ऐसी प्रथाओं को रोका जा सके, कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें भी मां बनने के बाद करियर छोड़ने या ऐसे ही शोषण का सामना करना पड़ा.

Recent Posts

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST

Viral Video: आखिर उस लिफाफे में क्या था? विराट कोहली बार-बार मांगते रहे, अनुष्का ने नहीं किया खुलासा

Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…

Last Updated: June 1, 2026 22:10:09 IST

Joke of the Day: दामाद जी इतने डरे हुए क्यों हो? सास के पूछने पर मिला ऐसा जवाब, सुनकर खूब लगाएंगे ठहाके

Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…

Last Updated: June 1, 2026 20:06:41 IST

DIDM ने लॉन्च किया भारत का पहला डिप्लोमा इन डिजिटल मार्केटिंग इंटेलिजेंस

नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…

Last Updated: June 1, 2026 19:37:10 IST

फार्महाउस में दफन मिला हाथी का शव मिलने से हड़कंप, करंट से मौत की आशंका; तीन लोगों से पूछताछ

Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…

Last Updated: June 1, 2026 19:23:03 IST