<
Categories: वीडियो

आखिर क्यों एक मुस्लिम सूफी संत की दरगाह पर मनाई जाती है ‘बसंत पंचमी’? क्या था अमीर खुसरो का वो ‘बसंती’ अवतार!

दिल्ली की निजामुद्दीन दरगाह में बसंत पंचमी पर पीली चादर और सरसों के फूल चढ़ाने की परंपरा अमीर खुसरो ने अपने गुरु हजरत निजामुद्दीन औलिया का दुख दूर करने के लिए शुरू की थी, यहां कव्वाल पीले लिबास में खुसरो की रचनाएं गाकर इस सात सदियों पुरानी साझा संस्कृति (गंगा-जमुनी तहजीब) को जीवंत करेंगे.

Nizamuddin Dargah Basant Panchami 2026: यह परंपरा 13वीं सेंचुरी की है, सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया (Hazrat Nizamuddin Auliya) अपने भांजे (तकीउद्दीन नूह) के गुजर जाने के बाद गहरे गम में डूब गए थे, वे महीनों तक उदास रहे और लोगों से मिलना-जुलना छोड़ दिया, उनके सबसे प्रिय शिष्य अमीर खुसरो अपने गुरु की यह हालत देख बेहद दुखी थे, एक दिन खुसरो ने देखा कि कुछ हिंदू महिलाएं पीले कपड़े पहनकर, हाथों में सरसों के फूल लिए गाते हुए मंदिर जा रही हैं, जब उन्होंने पूछा, तो महिलाओं ने बताया कि वे भगवान को खुश करने के लिए बसंत मना रही हैं, खुसरो को एक विचार आया उन्होंने भी पीली साड़ी पहनी, पीला साफा बांधा और सरसों के फूलों का गुच्छा लेकर अपने गुरु के पास पहुंच गए, वहां उन्होंने अपना मशहूर गीत “सकल बन फूल रही सरसों” गाया और झूमकर नाचने लगे, अपने प्रिय शिष्य का यह अनोखा रूप और निस्वार्थ प्रेम देखकर हजरत निजामुद्दीन औलिया मुस्कुरा पड़े बस, उसी दिन से दरगाह में ‘सूफी बसंत’ मनाने की शुरुआत हुई, जो आज भी प्यार सम्मान और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है.

Aksha Choudhary

Hy! I am Aksha Choudhary a dedicated and motivated individual with a strong interest in learning new skills and enhancing professional growth. I am committed to delivering quality work and continuously improving through new opportunities and experiences.

Share
Published by
Aksha Choudhary

Recent Posts

Ram Navami 2026: भगवान राम का जन्म कैसे हुआ और उनका अवतार क्यों आवश्यक था?

Ram Navami 2026: आप सभी ने भगवान राम की जन्म की कहानी तो सुनी ही…

Last Updated: March 27, 2026 10:57:22 IST

West Bengal Election 2026: मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को किस बात की चिंता?, धार्मिक पहचान, आर्सेनिक पानी, सुरक्षा के बीच हुमायूं कबीर की राजनीती

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल ज़िले मुर्शिदाबाद में चुनावी चर्चा पर…

Last Updated: March 27, 2026 10:15:36 IST

अनोखा चमत्कार, कुंवारी लड़की ने ऐसा क्या किया कि जिंदा हो गया घोड़ा? वीडियो वायरल

Viral Video: तंज़ानिया से वायरल हुए एक वीडियो में एक युवा महिला को मृतप्राय घोड़े…

Last Updated: March 27, 2026 10:07:17 IST

Gold Rates Today 27 March, 2026: सोने की कीमतों में बड़ा ट्विस्ट! कल की भारी गिरावट के बाद आज रेट देखकर रह जाएंगे हैरान

Aaj Sone Ka Bhav 27 March 2026: कई सालों से, सोने को सबसे सुरक्षित निवेशों…

Last Updated: March 27, 2026 10:40:28 IST